Panna viral stunt video: एक क्लिक के लिए जिंदगी दांव पर! पन्ना के वृहस्पति कुंड ...

panna-viral-stunt-video-brihaspati-kund-reel

Panna viral stunt video: एक क्लिक के लिए जिंदगी दांव पर! पन्ना के वृहस्पति कुंड में युवक ने रील बनाते हुए उड़ाई होश

panna viral stunt video एक क्लिक के लिए जिंदगी दांव पर पन्ना के वृहस्पति कुंड में युवक ने रील बनाते हुए उड़ाई होश

रील्स के लिए जान जोखिम में

Panna viral stunt video: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के प्रसिद्ध वृहस्पति कुंड से एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक हजारों फीट गहरे पानी के ऊपर झूलते हुए सेल्फी और रील्स बनाता दिख रहा है। यह सब सिर्फ सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए किया गया, लेकिन जरा सी लापरवाही उसकी जान भी ले सकती थी।

दोस्त के सहारे लटकता रहा मौत के मुहाने पर

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक अपने दोस्त के हाथ से लटक कर कुंड की खाई के ऊपर झूल रहा है। वहीं, दूसरा युवक पूरी ताकत से उसे थामे हुए है जबकि झूलता युवक मोबाइल से खुद का वीडियो और सेल्फी लेता रहा। यह पूरी घटना नीचे मौजूद लोगों ने भय के साथ देखा और रिकॉर्ड भी किया।

खतरे की चेतावनी को किया नजरअंदाज

गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले इसी वृहस्पति कुंड में तीन युवकों की डूबकर मौत हो चुकी है। इसके बाद प्रशासन ने यहां सेल्फी और रील्स बनाने पर रोक भी लगाई थी। इसके बावजूद युवाओं द्वारा जानलेवा स्टंट करना प्रशासन की चेतावनी की अनदेखी को दर्शाता है। read more: इंदौर में गड्ढों की ‘जल समाधि’! कांग्रेस ने फूल चढ़ाकर जताया विरोध, नगर निगम पर साधा निशाना

 वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराज़गी जाहिर की। कई यूजर्स ने लिखा कि यह ‘वीडियो नहीं, मौत की खुली दावत’ है। वहीं कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे युवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

Panna viral stunt video: वृहस्पति कुंड की खतरनाक बनावट को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा पहले ही वहां सेल्फी और स्टंट पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया था। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार के कृत्य करने वालों पर अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। read more: IAS अधिकारियों के तबादलों को लेकर कांग्रेस का वार, जीतू पटवारी बोले  सरकार फैला रही प्रशासनिक अराजकता  

संबंधित सामग्री

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

देश-विदेश

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

पश्चिम बंगाल में BJP आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। अमित शाह विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं।

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।