Ujjain Meeting : सीएम ने सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा

mp-cm-mohan-yadav-ujjain-meeting

Ujjain Meeting : सीएम ने सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा

ujjain meeting  सीएम ने सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा

CM Mohan Yadav Ujjain Meeting : कुंभ मध्यप्रदेश ही नहीं, पूरे विश्व की शान-सीएम यादव

CM Mohan Yadav Ujjain Meeting : सीएम डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। विक्रमादित्य संकुल भवन में उज्जैन-इंदौर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की.

सिंहस्थ को लेकर सरकार की तैयारी

बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2028 में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होना है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों को स्वीकृति दी जा चुकी है। ओंकारेश्वर, महेश्वर, पशुपतिनाथ, नलखेड़ा, भोपाल से लेकर पूरे मालवा क्षेत्र तक के कार्यों को सिंहस्थ कार्य-क्षेत्र मानते हुए योजनाएं तैयार की गई हैं।

सिंहस्थ पूरे विश्व की शान-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा, “सिंहस्थ केवल मध्यप्रदेश का नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शान है। इसके लिए बनाई गई सभी योजनाओं की समीक्षा की गई है। हमारा उद्देश्य है कि सिंहस्थ के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले और इस आयोजन का लाभ लंबे समय तक आमजन तक पहुंचे।”उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कार्यों को और गति देने की आवश्यकता है। इनमें से कुछ राज्य सरकार के अंतर्गत आते हैं और कुछ योजनाएं केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी होंगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार सभी योजनाओं पर तेज़ गति से कार्य कर रही है।

स्वागत समारोह में शामिल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी नगर संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों के परिचय और स्वागत समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन आस्था गार्डन में सुबह होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार, हाल ही में पार्टी के 12 मंडलों के अध्यक्षों ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी घोषित की थी। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का औपचारिक स्वागत इस अवसर पर किया जाएगा। Watch Now:-  श्रीमन शुक्ला "की महिला पत्रकार से अभद्रता | पूर्व मंत्री के रिश्तेदार जनजातीय विभाग कमिश्नर Read More :- Bangalore to invest in MP : इन्वेस्टर्स के लिए खुले हैंMP Politics News MP के दरवाजे

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।