सरकारी दफ्तरों में देरी पर CM डॉ.मोहन यादव सख्त: जनता से जुड़े कामों में अब नहीं होगी देर

mp-cm-mohan-yadav-orders-strict-office-timings-10-am-to-6-pm-mandatory

सरकारी दफ्तरों में देरी पर CM डॉ.मोहन यादव सख्त: जनता से जुड़े कामों में अब नहीं होगी देर

सरकारी दफ्तरों में देरी पर cm डॉमोहन यादव सख्त जनता से जुड़े कामों में अब नहीं होगी देर

CM dr. Mohan strict action: भोपाल में सरकार ने कामकाज की रफ्तार को लेकर सख्त रुख अपनाया है.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के सभी प्रमुख शासकीय कार्यालयों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साफ कहा गया है कि जनता से जुड़े कामों में अब देर नहीं चलेगी, और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी.यह फैसला उन शिकायतों के बीच आया है, जिनमें अफसरों-कर्मचारियों के समय पर दफ्तर में न मिलने की बात लगातार उठती रही है।

सरकारी दफ्तरों में देरी पर सख्ती

CM dr. Mohan strict action: दफ्तर में मौजूदगी अनिवार्य

मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यालय में मौजूदगी अनिवार्य होगी. इसके लिए वल्लभ भवन, विंध्याचल भवन, सतपुड़ा भवन सहित राजधानी के अन्य शासकीय दफ्तरों में निगरानी बढ़ा दी गई है.आने-जाने के समय, उपस्थिति और अनधिकृत गैरहाजिरी का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं। ये टीमें अलग-अलग कार्यालयों में तैनात होकर हाजिरी और कामकाज की स्थिति की जांच करेंगी.सरकार का मकसद साफ है, फाइलों की लेटलतीफी रोकी जाए और जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

सीएम का साफ संदेश

सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और आम लोगों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समय पर काम करना अब सिर्फ निर्देश नहीं, जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन होने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तय मानी जा रही है.सरकार का कहना है कि पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन ही सुशासन की बुनियाद है.  

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।