MP में दो महीने में भाजपा संगठन का बड़ा विस्तार, प्रकोष्ठों से मंडल तक नए चेहरे

mp-bjp-organization-expansion-committees-morcha

MP में दो महीने में भाजपा संगठन का बड़ा विस्तार, प्रकोष्ठों से मंडल तक नए चेहरे

mp में दो महीने में भाजपा संगठन का बड़ा विस्तार प्रकोष्ठों से मंडल तक नए चेहरे

mp bjp: मध्य प्रदेश में भले ही अभी कोई चुनावी सरगर्मी न हो, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा संगठन के भीतर हलचल तेज है। अगले दो महीने के भीतर पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर कई अहम फैसले होने जा रहे हैं। प्रदेश समितियों से लेकर मोर्चों की कार्यकारिणी और मंडल से बूथ तक संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी चल रही है।

mp bjp: प्रदेश समितियों से लेकर प्रकोष्ठों तक बनेगा ढांचा

सूत्रों के मुताबिक संगठन से जुड़े फैसलों को तेज़ी से लागू करने को लेकर प्रदेश स्तर पर बैठकों में सहमति बन चुकी है। खास बात यह है कि पार्टी एक बार फिर प्रकोष्ठों का गठन करने जा रही है और इनमें पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी।प्रदेश में फिलहाल कोई बड़ा चुनाव नहीं है, ऐसे में भाजपा संगठनात्मक विस्तार पर पूरा फोकस कर रही है। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद यह सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें मंडल अध्यक्षों, संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्तियां भी शामिल हैं।

mp bjp: मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी कभी भी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अल्पसंख्यक मोर्चा को छोड़कर सभी प्रमुख मोर्चों के अध्यक्ष पहले ही नियुक्त कर चुके हैं। इनमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा शामिल हैं।इन सभी मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा इसी महीने होने की संभावना है। इसे लेकर दो दिन पहले प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है, जिसमें नामों पर मंथन हुआ। Also Read-सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की पहचान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मार्च तक जिलों और मंडलों में संगठन पूरा

पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों की कार्यकारिणी पहले ही घोषित हो चुकी है। जो जिले बाकी हैं, वहां भी जल्द ही घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही मंडल स्तर की कार्यकारिणी मार्च तक पूरी कर ली जाएगी.संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की योजना है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक पहले प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारियां तय होंगी, उसके बाद निचले स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।

निगम-मंडलों में पदाधिकारियों को नहीं मिलेगी प्राथमिकता

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने साफ किया कि निगम-मंडल, प्राधिकरण और अन्य सरकारी उपक्रमों में नियुक्तियों का फैसला मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है। संगठन में पद पर बैठे नेताओं को सामान्य परिस्थितियों में इन संस्थानों में जगह नहीं दी जाएगी.बताया गया कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही किसी संगठन पदाधिकारी को निगम-मंडल या प्राधिकरण में जिम्मेदारी दी जा सकती है। अधिकतर नियुक्तियां उन नेताओं या कार्यकर्ताओं को मिलेंगी जो संगठन के पदाधिकारी नहीं हैं। इस मुद्दे पर प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के वक्त ही शीर्ष स्तर पर चर्चा हो चुकी है।  

संबंधित सामग्री

MP में जनगणना-2027 का बड़ा अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे 1.70 लाख कर्मचारी

मध्य प्रदेश

MP में जनगणना-2027 का बड़ा अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे 1.70 लाख कर्मचारी

मध्यप्रदेश में जनगणना-2027 का फील्ड वर्क 1 मई से शुरू हो गया। 1.70 लाख अधिकारी-कर्मचारी घर-घर पहुंचकर डिजिटल माध्यम से डेटा जुटाएंगे।

AICWA ने राहुल रॉय किया सपोर्ट,  PM मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

मनोरंजन

AICWA ने राहुल रॉय किया सपोर्ट, PM मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

AICWA appeals to PM Modi for pensions and medical insurance for artists over 60, supporting actor Rahul Roy against online trolling.

RR vs DC IPL 2026: बापू की सेना का राजस्थान के रॉयल्स से  होगा मुकाबला

खेल

RR vs DC IPL 2026: बापू की सेना का राजस्थान के रॉयल्स से होगा मुकाबला

In IPL 2026, Rajasthan Royals to clash with Delhi Capitals. Vaibhav Suryavanshi shines with a stunning strike rate and could hit his 100th six.


RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

खेल

RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

In the 42nd match of IPL 2026, Gujarat Titans won against Royal Challengers Bangalore by 4 wickets at Narendra Modi Stadium, Mumbai.

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

देश-विदेश

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का हो गया है।