राज्यमंत्री टेटवाल ने दी सारंगपुर स्टेशन को सौगात, दो ट्रेनों के ठहराव का शुभारंभ

mos-gautam-tetwal-sarangpur-railway-station-two-trains-stoppage

राज्यमंत्री टेटवाल ने दी सारंगपुर स्टेशन को सौगात, दो ट्रेनों के ठहराव का शुभारंभ

राज्यमंत्री टेटवाल ने दी सारंगपुर स्टेशन को सौगात दो ट्रेनों के ठहराव का शुभारंभ

Gautam Tetwal Sarangpur Station: भोपाल मंडल के सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर 18 फरवरी को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार राजमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस का सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने अपने क्षेत्र में रेलवे द्वारा किये गए विकास कार्यो के संबंध में नागरिकों को संबोधित किया। साथ ही ट्रेन संचालन करने वाले लोको पायलट को साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सारंगपुर नगर पालिका अध्यक्ष  पंकज पालीवाल और अन्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि के साथ रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्याम सिंह बरेडिया, और बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे।

Gautam Tetwal Sarangpur Station: ये ट्रेनें रुकेगी

18 फरवरी से गाड़ी संख्या 14309 लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस शाम 7.38 बजे और 19 फरवरी से गाड़ी संख्या 14310 योग नगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस का सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

यात्रियों को मिली सुविधा

लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव से स्थानीय यात्रियों को न केवल सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क भी सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे लगातार यात्रियों के लिए सेवाओं में सुधार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। भोपाल रेल मंडल द्वारा की गई इस पहल से न केवल यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।