Ujjain: महाकाल दर्शन करने आए युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत

mahakal-devotee-drowns-in-shipra-river-ujjain

Ujjain: महाकाल दर्शन करने आए युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत

ujjain महाकाल दर्शन करने आए युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत

mahakal devotee drowns shipra river ujjain: भोपाल से दोस्तों के साथ पहुंचा था उज्जैन, गहरे पानी में चला गया समीर

mahakal devotee drowns shipra river ujjain: उज्जैन में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। भोपाल से महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए आए 16 वर्षीय युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान समीर मीणा के रूप में हुई है, जो भोपाल के इमलिया क्षेत्र का निवासी था। वह अपने छह दोस्तों के साथ उज्जैन आया था। सभी दोस्त महाकाल मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वे शिप्रा नदी पर स्थित सिद्ध आश्रम के घाट पर पहुंचे, जहां सभी ने डुबकी लगाकर स्नान करना शुरू किया। इसी बीच समीर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

दोस्तों की चीख-पुकार से मचा हड़कंप

घटना के समय मौजूद समीर के दोस्तों ने जब शोर मचाया तो घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत मां शिप्रा तैराक दल को सूचना दी। दल के सदस्यों — तेजा कहार, पप्पू कहार, दीपक कहार, बड़ा हुकुम कहार, मन्नू कहार, राज कहार, हुकुम ठाकुर, रूपसिंह कहार, माधव सिंधे, दिनेश कहार, जितेंद्र कहार — और होमगार्ड के जवानों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद समीर को नदी से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मातम, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

समीर की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।मां शिप्रा तैराक दल के सचिव संतोष सोलंकी ने पुष्टि करते हुए बताया कि समीर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबा। घाट पर सुरक्षा के इंतज़ाम पर्याप्त नहीं थे, और यह हादसा इसका एक गंभीर उदाहरण है।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

यह घटना न सिर्फ एक दुखद हादसा है, बल्कि घाटों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े करती है। उज्जैन जैसे धार्मिक स्थल पर सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड, जीवन रक्षक जैकेट, और रेस्क्यू स्टाफ की तैनाती कितनी प्रभावी है – इस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

Read More :- शिवराज-कैलाश की बंद कमरे में चर्चा, सावित्री ठाकुर बाहर करती रहीं इंतजार

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

फाइनेंस

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

यूएस-इज़राइल वार्ता की अनिश्चितता और ईरान पर हमले की खबरों के चलते भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट।

पैरेंट्स के बीच हुआ झगड़ा,  बेटे ने कर लिया सुसाइड

उत्तराखंड

पैरेंट्स के बीच हुआ झगड़ा, बेटे ने कर लिया सुसाइड

In Rudrapur, Uttarakhand, a 17-year-old named Prince Vishwakarma took his own life following a dispute between his parents.

शुकराना यात्रा के तीसरे दिन बठिंडा में गरजे पंजाब सीएम मान, BJP पर निशाना साधकर बोले- “भाईचारे को तोड़ने वालों से सावधान

पंजाब

शुकराना यात्रा के तीसरे दिन बठिंडा में गरजे पंजाब सीएम मान, BJP पर निशाना साधकर बोले- “भाईचारे को तोड़ने वालों से सावधान

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'शुकराना यात्रा' के जरिए धार्मिक और राजनीतिक मोर्चे पर सक्रियता दिखाई, BJP पर निशाना साधा।

कवर्धा में सड़क दुर्घटना में दंपत्ति की मौत, बच्चा घायल

छत्तीसगढ़

कवर्धा में सड़क दुर्घटना में दंपत्ति की मौत, बच्चा घायल

In Kawardha, a speeding truck hit a motorcycle, killing a couple instantly and leaving their child injured. The driver fled the scene.

इंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच बड़ा विवाद, चक्काजाम-प्रदर्शन के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

मध्य प्रदेश

इंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच बड़ा विवाद, चक्काजाम-प्रदर्शन के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर में भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे और ट्रैफिक पुलिस के बीच हुआ विवाद। पुलिसकर्मियों के निलंबन और चक्काजाम के बाद यातायात प्रभावित हुआ।