Krishna Janmashtami celebration: प्रदेश के मुखिया ने अमका-झमका मंदिर में मनाया क...

krishna-janmashtami-amka-jhamka-temple-celebration

Krishna Janmashtami celebration: प्रदेश के मुखिया ने अमका-झमका मंदिर में मनाया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, मटकी फोड़ कार्यक्रम में लिया हिस्सा

krishna janmashtami celebration प्रदेश के मुखिया ने अमका-झमका मंदिर में मनाया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मटकी फोड़ कार्यक्रम में लिया हिस्सा

द्वापर युगीन स्थल पर की पूजा-अर्चना

Krishna Janmashtami celebration: धार जिले की सरदारपुर तहसील में स्थित पौराणिक अमका-झमका मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी हरण की कथा से जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने अंबिका माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने चामुंडा माता मंदिर में भी दर्शन किए।

मटकी फोड़ कार्यक्रम में लिया उत्साह से भाग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लेकर उपस्थित जनसमुदाय का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने गाय के बछड़े को स्नेहपूर्वक दुलारा और परंपरागत गदा स्वीकार कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित भी हुए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

अमका-झमका मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भक्तिमय माहौल बना दिया। कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और जन्माष्टमी पर्व को और भी खास बना दिया।

read more: बागपत में यमुना नदी में गैस पाइपलाइन फटी, तेज धमाके से दहशत में आए लोग

प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

Krishna Janmashtami celebration: इस आयोजन में प्रदेश के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य रूप दिया।

read more: बाथरूम में पैदा हुआ बच्चा, मां ने 9वीं मंजिल से नीचे फेंका!

     

संबंधित सामग्री

मनोरंजन

'सरके चुनरी' गाने को लेकर नोरा फतेही ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी

Actress Nora Fatehi apologized to the National Women's Commission for a controversial song, vowing to avoid similar future projects and to fund the education of orphan girls.

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत के सदमे में आकर मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट ली, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के साथ गिरावट में बंद, जियोपोलिटिकल असर

फाइनेंस

शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के साथ गिरावट में बंद, जियोपोलिटिकल असर

आज शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसमें सेंसेक्स 114 अंक और निफ्टी 4.3 अंक नीचे बंद हुए। यूएस-इज़राइल वार्ता संशय और क्रूड ऑयल मूल्य वृद्धि से प्रभावित।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

सऊदी अरब ने अमेरिका को एयरस्पेस देने से इंकार किया, भारत आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा हुआ, और अन्य महत्वपूर्ण खबरें।

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

लाइफ स्टाइल

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

Discover simple home remedies using coconut oil, baking soda, turmeric, lemon, and sugar to effectively remove blackheads and improve skin health.