Khargone news: खरगोन में तीन तलाक और बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

khargone-news-3

Khargone news: खरगोन में तीन तलाक और बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

khargone news खरगोन में तीन तलाक और बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

भीकनगांव की रहने वाली नाजमीन नामक महिला अपनी मां के साथ इंसाफ की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। नाजमीन ने एएसपी शकुंतला रूहल से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए कि उसके पति अरबाज, जो पेशे से ड्राइवर है, ने दहेज की मांग को लेकर न सिर्फ उसे तीन तलाक दे दिया बल्कि उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी की हत्या भी कर दी। [caption id="attachment_91026" align="alignnone" width="300"]Khargone news Khargone news[/caption]

Khargone news: तीन तलाक दे दिया और दूसरी शादी भी कर ली

नाजमीन का निकाह 25 सितंबर 2020 को अमलाथा गांव के रहने वाले अरबाज से हुआ था। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए एक बेटा और एक बेटी। लेकिन जल्द ही रिश्ते बिगड़ने लगे। नाजमीन का आरोप है कि अरबाज लगातार दहेज की मांग करता था और उसे मारता-पीटता था। हालात इतने खराब हो गए कि अरबाज ने तीन तलाक दे दिया और दूसरी शादी भी कर ली।

Khargone news: पति पर सख्त कार्रवाई हो

सबसे दिल दहला देने वाली बात यह है कि नाजमीन ने अपने पति पर अपनी डेढ़ साल की बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अरबाज ने उसे धमकियां भी दीं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। नाजमीन अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही है और चाहती है कि उसके पति पर सख्त कार्रवाई हो।

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं

इस मामले में एएसपी शकुंतला रूहल ने कहा कि नाजमीन अपनी मां के साथ शिकायत लेकर आई थी। उसने बताया कि उसके पति ने तीन तलाक दे दिया, दहेज की मांग की और बेटी की हत्या कर दी। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कसरावद थाना प्रभारी (टीआई) को जांच करने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।

अमानवीय घटना को लेकर गहरी नाराजगी

फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस अमानवीय घटना को लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं।

Khargone news:कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई

नाजमीन को अब न्याय की उम्मीद है और वह चाहती है कि उसके पति को उसके किए की सजा मिले, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा किसी और महिला के साथ न हों। पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। read more:भोपाल में बारिश बनी आफ़त,खोली नगर निगम की पोल

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।