Indore: तंत्र-मंत्र के नाम पर 54 लाख की ठगी

indore-tantra-mantra-fraud-woman-suicide-case

Indore: तंत्र-मंत्र के नाम पर 54 लाख की ठगी

indore तंत्र-मंत्र के नाम पर 54 लाख की ठगी

indore tantra mantra fraud : चचेरे भाई ने मां और पत्नी संग रची साजिश, सुसाइड के लिए किया मजबूर

indore tantra mantra fraud : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला से तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक और अनहोनी के डर के नाम पर 54 लाख रुपए की ठगी की गई। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला का चचेरा भाई निकला, जिसने अपनी मां और पत्नी के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची। ठगी के साथ-साथ महिला को आत्महत्या के लिए भी उकसाया गया।

बीमारी के बहाने डराया

पीड़िता दीपा ने बताया कि ऋतिक उसका चचेरा भाई है, जो पेशे से तांत्रिक है। वह पूजा-पाठ, झाड़-फूंक और तांत्रिक क्रियाएं करता है। कुछ समय पहले जब वह इंदौर आया, तब दीपा के बेटे की तबीयत खराब थी। ऋतिक ने दावा किया कि बेटे और पति पर किसी ने टोटका कर दिया है और पूरे परिवार पर अनहोनी का साया है। उसने डर दिखाकर कई बड़े मंदिरों में जैसे मेंहदीपुर बालाजी, कामाख्या देवी, उज्जैन और नासिक में विशेष पूजा कराने की बात कही।

डर फैलाकर की ठगी

ऋतिक ने पूजा-पाठ की गोपनीयता का हवाला देकर दीपा को किसी से बात नहीं करने दी। इस बीच वह अपनी मां और पत्नी के खातों में किश्तों में रुपए मंगवाता रहा। महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल में वह अपनी पूरी जमा पूंजी, बैंक बैलेंस, गहने और यहां तक कि रिश्तेदारों से उधार लेकर कुल 54 लाख रुपए दे चुकी है।

तांत्रिक बोला-असर खत्म नहीं हुआ, मर जाओ'

महिला का आरोप है कि जब उसने रुपए वापस मांगे तो ऋतिक ने कहा कि अब भी पूरा तांत्रिक असर खत्म नहीं हुआ है। दो बार उसने यहां तक कह दिया कि वह सारी तांत्रिक क्रिया अपने ऊपर लेकर सुसाइड कर ले, तभी परिवार बचेगा। इस मानसिक दबाव में महिला ने आत्महत्या का प्रयास भी किया और बीमार रहने लगी।

परिजनों को बताई सच्चाई, FIR दर्ज

पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने बात की, तब उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद दीपा ने लसूडिया थाने में शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। Watch Now:-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ। Read More :- Bhopal: सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

संबंधित सामग्री

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

छत्तीसगढ़

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

बिलासपुर में रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 1.4 करोड़ की ठगी। ठगों ने ED और सुप्रीम कोर्ट के फर्जी नोटिस भेजकर डराया।

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

मध्य प्रदेश

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

राजगढ़ के ब्यावरा में बारातियों से भरी बस पलटने से 3 लोगों की मौत और 27 घायल। ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ, कई गंभीर घायल रेफर।

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

मनोरंजन

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

A heartwarming video of Bollywood star Ranbir Kapoor dancing with his mother Neetu Kapoor has gone viral, showcasing their close bond.

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

मनोरंजन

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

Bollywood actor Nana Patekar's workout video at age 76 goes viral, earning praise from celebrities and fans on social media.