No Car Day 2025: इंदौर में आज नो कार डे,साइकिल पर निकले जनप्रतिनिधि- कांग्रेस ने...

indore-no-car-day-2025

No Car Day 2025: इंदौर में आज नो कार डे,साइकिल पर निकले जनप्रतिनिधि- कांग्रेस नेता बोले- पहले गड्ढे सही करें

no car day 2025 इंदौर में आज नो कार डेसाइकिल पर निकले जनप्रतिनिधि- कांग्रेस नेता बोले- पहले गड्ढे सही करें

Indore No Car Day 2025: क्लीन सिटी इंदौर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए सोमवार को नगर निगम द्वारा नो कार डे का आह्वान किया गया. लिहाजा शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिक और माननीय कार्य की जगह साइकिल से सफर करते नजर आए. पिछले साल 22 सितंबर को भी इंदौर में नो कार डे मनाया गया था.

इंदौर में पर्यावरण बचाने की अनूठी पहल

इंदौर में आज नो-कार डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुबह साइकिल चलाकर अभियान की शुरुआत की। गीता भवन से पलासिया तक का क्षेत्र पूरी तरह से कार-फ्री जोन घोषित किया गया है।इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों की बजाय पर्यावरण-मित्र साधनों जैसे साइकिल, सार्वजनिक परिवहन और पैदल चलने के लिए प्रेरित करना है।

महापौर ने साइकिल चलाकर की पहल की शुरुआत

मेयर ने रेडियो कॉलोनी से साइकिल चलाते हुए पलासिया चौराहा पहुंचे, जहां से साइक्लोथॉन रैली की शुरुआत हुई। यह रैली इंद्रप्रस्थ टावर, रीगल चौराहा, महारानी रोड, राजवाड़ा, कोठारी मार्केट, एमजी रोड होते हुए फिर पलासिया चौराहा तक निकाली गई। महापौर ने पूरे रूट में साइकिल चलाकर भाग लिया। हालांकि नो कार दे को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले सड़कों के गड्ढे सही करें।महापौर ने पलासिया चौराहा पर पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा भारत में इंदौर पहला शहर है जिसने नो-कार डे मनाना शुरू किया है। यह एक दिन का सांकेतिक काम भविष्य के इंदौर को तैयार करने का अभियान है। साइकिल का उपयोग बढ़ेगा और सड़कों पर गाड़ियों के दबाव कम करने की बात आएगी तो हमारे इस अभियान को याद किया जाएगा।

पर्यावरण प्रेमियों की भागीदारी

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी भी साइक्लोथॉन में शामिल हुए। इसके अलावा देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के कुलपति राकेश सिंघई,महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया और अभिषेक शर्मा बबलू भी मौजूद रहे।

पिछली बार भी हुआ था आयोजन

इस अभियान ने पिछले सालों में कई सफलताएं दर्ज की हैं। 2023 में 80 हजार लीटर ईधन की बचत और वायु गुणवत्ता सूचकांक में 18 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया था। उस समय शहर के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ ही कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, तत्कालीन पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर और तत्कालीन नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, आरटीओ सहित शहर के सभी अधिकारियों ने खुद कार का उपयोग नहीं कर एक उदाहरण दिया था। Watch: 51 शक्ति पीठ जानिए रहस्य और कहाँ-कहाँ गिरे थे माता सती के अंग? Read:- GST rate 2025: GST की नई दरें लागू: पनीर, घी, AC, कार सब होंगे सस्ते  

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।