IAS TRANSFER: 5 कलेक्टर समेत 14 IAS अफसर के हुए तबादले, डॉ. सुदाम खाड़े इंदौर आय...

ias-transfer

IAS TRANSFER: 5 कलेक्टर समेत 14 IAS अफसर के हुए तबादले, डॉ. सुदाम खाड़े इंदौर आयुक्त, सक्सेना नए जनसंपर्क आयुक्त बने

ias transfer 5 कलेक्टर समेत 14 ias अफसर के हुए तबादले डॉ सुदाम खाड़े इंदौर आयुक्त सक्सेना नए जनसंपर्क आयुक्त बने

14 आईएएस अफसरों का तबादला[/caption]
इंदौर,जबलपुर, कटनी, बड़वानी, आगर मालवा में कलेक्टर बदले गए हैं। जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े को हटाकर इंदौर नगर निगम कमिश्नर बनाया गया है। वहीं उनकी जगह जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन संभाग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को हटाकर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। खाड़े को इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर संभागीय कमिश्नर दीपक सिंह राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाए गए हैं। अभिषेक सिंह गृह विभाग के सचिव बनाए गए। इससे पहले वह राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव थे...

[caption id="attachment_104147" align="alignnone" width="448"]IAS TRANSFER IAS TRANSFER[/caption]

IAS TRANSFER: इन 5 जिलों में बदले कलेक्टर

1. इंदौर - शिवम वर्मा को कलेक्टर बनाया गया है। वर्मा अभी इंदौर नगर निगम में कमिश्नर हैं। 2. जबलपुर - राघवेन्द्र सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। राघवेंद्र सिंह अभी आगर-मालवा जिले के कलेक्टर हैं। 3. कटनी - आशीष तिवारी को कलेक्टर बनाया गया हैं। तिवारी अभी मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव हैं। 4. बड़वानी - जयति सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। जयति अभी उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ हैं। 5. आगर-मालवा - प्रीति यादव को कलेक्टर बनाया गया हैं। प्रीति अभी जबलपुर नगर निगम में कमिश्रर हैं।

आशीष सिंह को बनाया उज्जैन संभाग का कमिश्नर...

[caption id="attachment_104145" align="alignnone" width="300"]उज्जैन के संभागायुक्त आशीष सिंह उज्जैन के संभागायुक्त आशीष सिंह[/caption] इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन संभाग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है... उज्जैन के नए संभागायुक्त आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। कुछ दिन पहले जब उन्होंने यह प्रभार संभाला था, तब उन्होंने श्री महाकाल मंदिर, श्री चिंतामन गणेश मंदिर, श्री कालभैरव मंदिर और श्री हरसिद्धि माता मंदिर के दर्शन भी किए थे।
इस दौरान उन्होंने कहा था कि सिंहस्थ महापर्व 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। सिंहस्थ के माध्यम से उज्जैन और मध्यप्रदेश का नाम विश्व स्तर पर स्थापित करना मेरा सपना है।

अब तक का कार्यकाल

1.कलेक्टर - उज्जैन: लगभग 33 महीने, COVID 19 समय, भारी अतिक्रमण हटाने के अभियान में हिस्सा लिया. 2.मुनिसिपल कमिश्नर: इंदौर में 6 महीने में शहर को स्वच्छता में टॉप बनाया. 3. कलेक्टर – देवास:2018 में सफल बचाव अभियान चलाया और बोरवेल में बच्चे का रेस्क्यू किया. 4. कलेक्टर – भोपाल:में 6 अप्रैल 2023 से 5 जनवरी 2024 तक का कार्यकाल रहा. 5. कलेक्टर – इंदौर में 6 जनवरी 2024 को कलेक्टर का पद ग्रहण किया था. 6. उज्जैन-संभाग कमिश्नर: वर्तमान में आशीष सिंह को उज्जैन संभाग का कमिश्नर नियुक्त किया.

जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े का कार्यकाल

IAS TRANSFER:  जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े को हटाकर इंदौर नगर निगम कमिश्नर बनाया गया है...

[caption id="attachment_104143" align="alignnone" width="300"]आयुक्त सुदाम खाड़े आयुक्त सुदाम खाड़े[/caption] 1. ग्वालियर संभाग के आयुक्त (Commissioner, Gwalior Division) कार्यकाल: 10 मार्च 2024 से 27 जून 2024 तक विवरण: 10 मार्च 2024 को उन्हें ग्वालियर संभाग के आयुक्त के रूप में पदस्थ किया गया था, एक IAS 2006 बैच के अधिकारी के रूप में यह पदभार उन्हें तय समय से मिला 2. जनसंपर्क आयुक्त (Commissioner, Public Relations Department), मध्य प्रदेश कार्यकाल: 15 जुलाई 2024 को पदभार ग्रहण किया
Dr. Sudam Khade ने 15 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आयोजित एक समारोह में जनसंपर्क संचालनालय में आयुक्त जनसंपर्क का पद स्वीकार किया। नवनियुक्त आयुक्त का स्वागत पुष्पगुच्छ के साथ पूर्व आयुक्त संदीप यादव द्वारा किया गया था...

IAS TRANSFER: पद और कार्यकाल

Commissioner, Gwalior Division 10 मार्च 2024 – 27 जून 2024 Commissioner, Public Relations Dept. 15 जुलाई 2024 – वर्तमान (जारी)

इसके अतिरिक्त जानकारी:

• मध्य प्रदेश शासन द्वारा 27 जून 2024 की देर रात जारी आदेश में उन्हें जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई थी... रिपोर्ट के अनुसार, ग्वालियर संभाग आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही उन्हें भोपाल बुलाकर जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया .......

दीपक कुमार सक्सेना- प्रशासनिक पदों और कार्यकाल

[caption id="attachment_104144" align="alignnone" width="300"]दीपक कुमार सक्सेना दीपक कुमार सक्सेना[/caption]

1. जबलपुर कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट (Collector & DM, Jabalpur)

पदभार ग्रहण : 6 जनवरी 2024 को उन्हें जबलपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया, सौरभ कुमार सुमन की जगह। कार्यकाल प्रारंभ: इसी तिथि से उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में अपनी कार्यवाही शुरू कर दी।

इस दौरान प्रमुख पहलें:

धान खरीदी घोटाला कार्रवाई:

फरवरी 2025 में उन्होंने जिले में धान खरीदी में ₹5 करोड़ से अधिक के घोटाले का मामला उजागर किया और इस पर 22 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाया, 5 आरोपियों को गिरफ्तार कराया।

राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण:

मई 2025 में उन्होंने जबलपुर के राजस्व अभिलेखागार (Revenue Record Room) को तकनीकी रूप से पुनर्गठित कर एक आधुनिक, एयर-कंडीशंड और डिजिटाइज्ड सुविधा में बदल दिया। इससे न्यायसंगत और पारदर्शी अभिगम सुनिश्चित हुआ।
2. भूतपूर्व पद — खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक (Director, Food, Civil Supplies & Consumer Protection) इस पद पर तैनात रहते हुए उन्हें जबलपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह तबादला राज्य सरकार के प्रशासनिक फेरबदल के दौरान हुआ।

पद,कार्यकाल / विवरण

Collector & DM, Jabalpur 6 जनवरी 2024 से वर्तमान तक Director, Food & Civil Supplies इससे पहले, तबादले से पूर्व की भूमिका ............................

IAS TRANSFER: कमिश्नर दीपक सिंह राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाए गए...

इंदौर संभागीय कमिश्नर दीपक सिंह राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाए गए हैं। अभिषेक सिंह गृह विभाग के सचिव बनाए गए। इससे पहले वह राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव थे...

दीपक सिंह — प्रशासनिक पदों और कार्यकाल

[caption id="attachment_104157" align="alignnone" width="300"]दीपक सिंह दीपक सिंह[/caption] 1. ग्वालियर संभाग के कमिश्नर (Commissioner, Gwalior Division) कार्यकाल: 5 अक्टूबर 2022 से 11 मार्च 2024 तक 2. इंदौर संभाग के कमिश्नर (Commissioner, Indore Division) कार्यकाल आरंभ: 11 मार्च 2024 से वर्तमान तक
अतिरिक्त जिम्मेदारी: नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (Narmada Valley Development Authority) का फील्ड कमिश्नर भी.. पदभार ग्रहण: दीपक सिंह ने मंगलवार सुबह इंदौर संभाग के कमिश्नर के पद का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण से पहले उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की और तत्पश्चात कार्यालय में ड्यूटी शुरू की...

पद कार्यकाल विशेष विवरण

Commissioner, Gwalior Division 05 अक्टूबर 2022 – 11 मार्च 2024 ग्वालियर संभाग के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर तैनात Commissioner, Indore Division 11 मार्च 2024 – वर्तमान (2025 तक) इंदौर संभागीय नेतृत्व

5 जिलों में नए कलेक्टर की नियुक्ति

शिवम वर्मा इंदौर के नए कलेक्टर होंगे। आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह जबलपुर के कलेक्टर बनाए गए हैं। बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोबर को हटाया गया है। जयती सिंह बड़वानी की नई कलेक्टर होंगी।

उप सचिव आशीष तिवारी कटनी कलेक्टर बनाए गए...

इसी तरह मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव आशीष तिवारी कटनी कलेक्टर बनाए गए। प्रीति यादव को आगर मालवा कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले वह जबलपुर नगर निगम कमिश्नर के पद पर थीं।

नए जिलाधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद

इस फेरबदल को राज्य में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। नए कलेक्टरों को जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
माना जा रहा है कि इस बदलाव से स्थानीय प्रशासनिक कामकाज में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।