Gwalior : शादी समारोह में शराबी ने की अंधाधुंध फायरिंग

gwalior-wedding-shooting

Gwalior : शादी समारोह में शराबी ने की अंधाधुंध फायरिंग

gwalior  शादी समारोह में शराबी ने की अंधाधुंध फायरिंग

Gwalior Wedding Shooting : जान बचाकर भागे मेहमान, दूल्हे के भाई को लगी गोली

Gwalior Wedding Shooting : ग्वालियर जिले में एक शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है, जहां एक शराबी ने 8 से 10 फायर किए और दूल्हे के ममेरे भाई को गोली लग गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है.

शादी समारोह में फायरिंग

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित एक गांव में शादी समारोह के दौरान अंधाधुंध गोली चलने का मामला सामने आया है. दरअसल, चीनोर थाना क्षेत्र मे एक शादी समारोह में उस समय भगदड़ मच गई जब वहां अचानक पहुंचे एक शराबी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इनमे से एक गोली दूल्हे के ममेरे भाई को लगी. शराबी ने 8 से 10 फायर किए. ऐसे में रिश्तेदारों ने भागकर अपनी जान बचाई.

मेहमानों ने भागकर बचाई जान

घटना भितरवार अनुभाग के थाना चिनोर क्षेत्र के ग्राम दोनी मठ की है. यहां बाल्मिक समाज में एक लड़के की शादी में रिश्तेदार आए हुए थे. इसी दौरान इसी समाज का एक युवक नशे में धुत्त होकर आया और गलियां देने लगा. उसे समझाने पहुंचे युवक से उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया. झगड़ा कर रहे कालू बाल्मीक निवासी बन्हेरी ने अचानक कट्टा निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलने से वहां ह्ड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे.

दूल्हे के भाई को लगी गोली

इस बीच एक गोली दूल्हे के रिश्ते के भाई अवितान बाल्मीक निवासी ग्राम चरखा के पैर मे लगी और वह वही जमीन पर गिर पड़ा. बाद में लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पहले भितरवार अस्पताल भेजा लेकिन हालत गंभीर होने पर देर रात ही उसे ग्वालियर रेफर किया गया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश मे जुटी है.

Read More :- दिल्ली कोर्ट ने ब्रिज भूषण को POCSO मामले में दी क्लीन चिट

Watch Now:- जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

संबंधित सामग्री

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा ने पंजाब के उद्योगपतियों को अपने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया, सुविधाओं और नई औद्योगिक नीति 2026 का वादा किया।

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बस ने ट्रक को टक्कर मारी, जिसमें 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना रायपुर-जबलपुर हाईवे पर हुई।

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

राजस्थान

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

CM Bhajanlal Sharma visited Anjani Mata Dham in Chenda village, Pali, inaugurated a girls' college, and addressed job creation and women's issues.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ बैठक कर बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार और उद्योगपतियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।