गणपति बप्पा मोरया: झांकियों और ज्योतिर्मय पंडालों की छटा

ganesh-chaturthi-2025-celebration-devotion-joy

गणपति बप्पा मोरया: झांकियों और ज्योतिर्मय पंडालों की छटा

गणपति बप्पा मोरया झांकियों और ज्योतिर्मय पंडालों की छटा

Ganesh Chaturthi 2025 celebration : भोपाल में चहुंओर गणपति बप्पा मोरया की गूंज है। शहर के न्यू मार्केट से लेकर बिट्टन, बैरागढ़ और मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट तक बाजार सजे हैं रंग-बिरंगी गणेश प्रतिमाओं से। कहीं ईको-फ्रेंडली गणेश बप्पा हैं, तो कहीं परंपरागत शिल्प में निखरी सुंदर प्रतिमाएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चे हों या बड़े, हर कोई अपनी पसंदीदा प्रतिमा चुनने में मग्न है।

समुदायिक आयोजन और झांकियां

भोपाल में सामूहिक रूप से बड़े गणेश उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट पर इस बार शहर का सबसे बड़ा सामूहिक गणेश उत्सव होगा, जहां भव्य प्रतिमा की स्थापना एवं आकर्षक झांकी बनाई जा रही है। शहर की कई समितियों द्वारा छोटे-बड़े पंडाल सजाए गए हैं, जिनमें भक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी भरपूर योजना है। इसके बाद शुरू होगी 10 दिन तक चलने वाली भक्ति और उत्सव की अद्भुत यात्रा। जगह-जगह भव्य झांकियां, आकर्षक सजावट, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम है।

Ganesh Chaturthi 2025 celebration : पूजा-अर्चना और सार्वजनिक अवकाश

गणेश चतुर्थी के लिए भोपाल में 27 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। गणेश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक बताया गया है। मुख्यमंत्री सहित प्रशासन ने नागरिकों से स्वदेशी सामग्री और पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों का प्रयोग करने का आह्वान किया है।

सुरक्षा और व्यवस्थाएं

नगर निगम ने कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई के लिए विशेष टीम तैयार की है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग ने भीड़भाड़ वाले स्थलों पर अतिरिक्त बल नियुक्त किया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न हो सके। भोपाल में गणेश चतुर्थी का पर्व धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संवेदनशीलता का सुंदर उदाहरण बन रहा है, जिसमें हर वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।  

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे, PM मोदी समेत मंत्रियों ने बदली प्रोफाइल फोटो; सेना के शौर्य को किया सलाम

देश-विदेश

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे, PM मोदी समेत मंत्रियों ने बदली प्रोफाइल फोटो; सेना के शौर्य को किया सलाम

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी समेत कई मंत्रियों ने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो बदली। सेना के शौर्य और आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को सलाम किया गया।

RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने

खेल

RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने

Royal Challengers Bangalore and Lucknow Super Giants will compete in the 50th match of IPL 2026 at Ekana Stadium, Lucknow.

SRH Vs PBKS IPL 2026: पंजाब को हराकर टॉप पर पहुंची SRH

खेल

SRH Vs PBKS IPL 2026: पंजाब को हराकर टॉप पर पहुंची SRH

In the 49th match of IPL 2026, SRH defeated PBKS by 33 runs at Rajiv Gandhi International Stadium, moving to the top of the points table.

बंगाल में खूनी बवाल: शुभेंदु अधिकारी के PA को बीच सड़क गोलियों से भूना 

देश-विदेश

बंगाल में खूनी बवाल: शुभेंदु अधिकारी के PA को बीच सड़क गोलियों से भूना 

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बड़े खुलासे हुए हैं। ओवरटेक कर कार रोकी गई, 10 राउंड फायरिंग हुई और CCTV जांच जारी है।

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।