कूनो में फिर गूंजी खुशखबरी, गामिनी ने दिए तीन शावक;CM डॉ मोहन ने जताई खुशी

gamini-gives-birth-to-3-cubs-at-kuno-india-count-38

कूनो में फिर गूंजी खुशखबरी, गामिनी ने दिए तीन शावक;CM डॉ मोहन ने जताई खुशी

कूनो में फिर गूंजी खुशखबरी गामिनी ने दिए तीन शावकcm डॉ मोहन ने जताई खुशी

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से एक और अच्छी खबर आई है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है और पार्क में यह नौवां सफल प्रसव दर्ज हुआ है।

[caption id="attachment_134897" align="alignnone" width="1184"]गामिनी ने दिए तीन शावक CM डॉ मोहन ने जताई खुशी गामिनी ने दिए तीन शावक CM डॉ मोहन ने जताई खुशी[/caption]

यह सिर्फ एक और बर्थ अपडेट नहीं है। करीब 70 साल पहले देश से विलुप्त हो चुके चीते को वापस बसाने की जो कोशिश शुरू हुई थी, वह अब जमीन पर स्थिर होती दिख रही है। ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो में बसाया गया था। गामिनी का दूसरी बार मां बनना इस पूरे प्रयास के लिए अहम संकेत माना जा रहा है।

अब तक 27 शावकों का जन्म

गामिनी के तीन नए शावकों के साथ भारत में जन्मे जीवित चीता शावकों की संख्या 27 पहुं गई है। वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी भी प्रजाति का नए पर्यावरण में सफल प्रजनन ही असली कसौटी होता है। कूनो में लगातार हो रहे सफल प्रसव इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यहां का इकोसिस्टम चीतों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है।यही वजह है कि अब कूनो को सिर्फ एक प्रयोग स्थल नहीं, बल्कि पुनर्स्थापन के मजबूत केंद्र के तौर पर देखा जा रहा है। तीन साल पहले जिन चीतों को यहां छोड़ा गया था, अब वही आबादी आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उनके मुताबिक, चीतों की संख्या का 38 तक पहुंचना जैव विविधता संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

चीता केवल एक आकर्षक वन्यजीव नहीं, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र की संतुलन श्रृंखला का अहम हिस्सा है। शीर्ष शिकारी होने के कारण यह शिकार प्रजातियों की संख्या को नियंत्रित रखता है और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भूमिका निभाता है।फिलहाल वन विभाग की निगाहें इन तीनों शावकों की सेहत और उनकी निगरानी पर टिकी हैं। आने वाले महीनों में इनका सुरक्षित विकास इस परियोजना की अगली बड़ी परीक्षा होगा।

[caption id="attachment_134895" align="alignnone" width="1180"]मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पोस्ट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पोस्ट[/caption]

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।