Digital Transfer : MP ट्रांसफर नीति में बड़ा बदलाव

education-department-new-transfer-policy

Digital Transfer : MP ट्रांसफर नीति में बड़ा बदलाव

digital transfer  mp ट्रांसफर नीति में बड़ा बदलाव

Education Department New Transfer Policy : शिक्षा विभाग में अब डिजिटली होंगे सभी तबादले

Education Department New Transfer Policy : मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और कर्मचारियों के  सभी तबादले अब Education Portal 3.0 के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन किए जाएंगे. तबादले की नई नीति पारदर्शिता, समयबद्धता और स्थायित्व को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है.मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले (ट्रांसफर) को लेकर बड़ी प्रशासनिक पहल की है. मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर नीति‑2022 में संशोधन करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है, जो 7 से 16 जून 2025 तक प्रभावी रहेगी.

ट्रांसफर नीति में नए बदलाव

नए आदेश के अनुसार, तबादले की प्रक्रिया 7 जून से 16 जून 2025 तक चलेगी.इस अवधि के भीतर ही सभी प्रस्ताव दाखिल कर, ट्रांसफर आदेश जारी किए जाएंगे. प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तारीख 14 जून तय की गई है, जबकि 16 जून तक सभी आदेश पोर्टल पर प्रकाशित कर दिए जाएंगे.

शिक्षा विभाग में परिवर्तित

ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया Education Portal 3.0 के माध्यम से संचालित की जाएगी. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लॉग इन कर प्रस्ताव दर्ज किया जाएगा. कलेक्टर डिजिटल स्वीकृति देंगे और अंत में प्रभारी मंत्री की सहमति से जिला शिक्षा अधिकारी डिजिटल हस्ताक्षरित आदेश पोर्टल पर जारी करेंगे.

ऑफलाइन ट्रांसफर आदेश मान्य नहीं होंगे

गौरतलब है मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग विभाग द्वारा परिवर्तित तबादला नीति के तहत ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया Education Portal 3.0 के माध्यम से संचालित की जाएगी, जिसके सख्त नियम और प्रतिबंध सभी पर लागू होंगे. हालांकि छात्र संख्या 10 से कम वाले स्कूलों से किसी शिक्षक का ट्रांसफर नहीं किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा प्रभावित न हो.

इन कर्मचारियों के जिला स्तर पर होंगे तबादले

नई ट्रांसफर नीति के तहत जिन कर्मचारियों के तबादले जिला स्तर पर होंगे, उनमें  प्राथमिक शिक्षक, सहायक शिक्षक (सामान्य एवं विज्ञान) प्राथमिक विद्यालय प्राचार्य, लिपिकीय वर्ग और चतुर्थ श्रेणी (भृत्य) कर्मचारी शामिल हैं. इनका ट्रांसफर जिला शिक्षा अधिकारी की अनुशंसा, फिर कलेक्टर और अंततः प्रभारी मंत्री की मंजूरी से किया जाएगा. Watch Now :-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ। Read More :- America on Fire : लॉस एंजेल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में हिंसा ?

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।