Drunk teacher in Dhar: धार जिले में शराब पीकर बच्चों को शिक्षा देने पहुंची टीचर ...

drunk-teacher-dhar-school-threatens-staff

Drunk teacher in Dhar: धार जिले में शराब पीकर बच्चों को शिक्षा देने पहुंची टीचर स्टाफ से ‘बोली 12 बजा दूंगी’

drunk teacher in dhar धार जिले में शराब पीकर बच्चों को शिक्षा देने पहुंची टीचर स्टाफ से ‘बोली 12 बजा दूंगी’

नशे में धुत टीचर ने स्कूल में मचाया बवाल

Drunk teacher in Dhar: खबर मप्र के धार जिले के मनावर तहसील से है जहां सिंघाना गांव स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल में पदस्थ शिक्षिका कविता कवचे सोमवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंच गईं। उन्होंने स्कूल स्टाफ से बदतमीजी की और माहौल को अशोभनीय बना दिया।

 हाथ जोड़ने के बाद दी धमकी- ‘12 बजा दूंगी!

वहां पर मौजूदा लोगों ने बताया कि  जब स्टाफ ने मैडम से नशे में होने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने पहले हाथ जोड़कर माफी मांगी, लेकिन फिर गुस्से में आकर धमकी दे डाली  कहा अगर किसी को बताया तो तुम्हारी 12 बजे दूंगी, ये मेरी स्कूल है! अब इस पूरी घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। read more: सूटकेस मर्डर कांड खुलासा, प्रॉपर्टी के लालच में दोस्त की हत्या

स्टाफ और बच्चों ने दी जानकारी, बच्चों पर बुरा असर

स्कूल की एक अन्य शिक्षिका ममता राठौड़ ने मीडिया को बताया कि बच्चों से ही सूचना मिली थी कि कविता मैडम नशे में हैं। जब समझाने की कोशिश की गई, तो उन्होंने स्टाफ से दुर्व्यवहार किया। बच्चों ने भी बताया कि मैडम अक्सर नशे में रहती हैं, जिससे पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है।

शिकायत के बाद तत्काल सस्पेंशन

स्कूल प्रभारी प्राचार्य जुवान सिंह बघेल ने इस पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक आयुक्त एनएस बरकड़े ने कविता कवचे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू करने की घोषणा की है।

शिक्षा सुधार योजनाओं पर भी उठे सवाल

Drunk teacher in Dhar: प्रदेश सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए डिजिटल हाजिरी, सेल्फी चेक-इन जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि जमीनी स्तर पर अभी भी कई गंभीर खामियां मौजूद हैं। सवाल यह है कि बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी ऐसे शिक्षकों के हाथों में कैसे सौंपी जा सकती है? read more: महाकाल दर्शन करने आए युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत

संबंधित सामग्री

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

फाइनेंस

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

यूएस-इज़राइल वार्ता की अनिश्चितता और ईरान पर हमले की खबरों के चलते भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट।

पैरेंट्स के बीच हुआ झगड़ा,  बेटे ने कर लिया सुसाइड

उत्तराखंड

पैरेंट्स के बीच हुआ झगड़ा, बेटे ने कर लिया सुसाइड

In Rudrapur, Uttarakhand, a 17-year-old named Prince Vishwakarma took his own life following a dispute between his parents.

शुकराना यात्रा के तीसरे दिन बठिंडा में गरजे पंजाब सीएम मान, BJP पर निशाना साधकर बोले- “भाईचारे को तोड़ने वालों से सावधान

पंजाब

शुकराना यात्रा के तीसरे दिन बठिंडा में गरजे पंजाब सीएम मान, BJP पर निशाना साधकर बोले- “भाईचारे को तोड़ने वालों से सावधान

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'शुकराना यात्रा' के जरिए धार्मिक और राजनीतिक मोर्चे पर सक्रियता दिखाई, BJP पर निशाना साधा।

कवर्धा में सड़क दुर्घटना में दंपत्ति की मौत, बच्चा घायल

छत्तीसगढ़

कवर्धा में सड़क दुर्घटना में दंपत्ति की मौत, बच्चा घायल

In Kawardha, a speeding truck hit a motorcycle, killing a couple instantly and leaving their child injured. The driver fled the scene.

इंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच बड़ा विवाद, चक्काजाम-प्रदर्शन के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

मध्य प्रदेश

इंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच बड़ा विवाद, चक्काजाम-प्रदर्शन के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर में भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे और ट्रैफिक पुलिस के बीच हुआ विवाद। पुलिसकर्मियों के निलंबन और चक्काजाम के बाद यातायात प्रभावित हुआ।