KhandwaLove Jihad : वर्दी की आड़ में लव जिहाद का खौफनाक खेल

did-not-tell-about-first-wife-and-children

KhandwaLove Jihad : वर्दी की आड़ में लव जिहाद का खौफनाक खेल

khandwalove jihad  वर्दी की आड़ में लव जिहाद का खौफनाक खेल

शादीशुदा और तीन बच्चों का बाप अनिल निकला मुबारिक!

मध्यप्रदेश में लव जिहाद से जुड़ा एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार आरोप किसी आम व्यक्ति पर नहीं, बल्कि प्रदेश पुलिस में तैनात एक जवान पर लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने धर्म और पहचान छुपाकर शादी की, उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया और फिर संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया। मामला अब खंडवा कोतवाली पुलिस की जांच के दायरे में है।

जाने क्या है पूरा मामला?

पीड़िता की उम्र 27 साल है। उसने बताया कि उसकी आरोपी मुबारिक शेख से पहचान वर्ष 2020 में हुई थी, जब वह खंडवा पुलिस लाइन में पदस्थ था। मुबारिक ने अपना नाम अनिल सोलंकी बताया और हिंदू पहचान के साथ नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हुआ और कुछ समय बाद कोर्ट मैरिज कर ली गई।

गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, फिर गायब

पीड़िता ने चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह करीब ढाई महीने की गर्भवती हुई, तो मुबारिक ने गर्भपात की गोली खिलाकर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। इसके बाद वह उससे कटने लगा और धीरे-धीरे मोबाइल, कॉल, और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया।

सोशल मीडिया से सच्चाई खुली

पीड़िता ने जब सोशल मीडिया के जरिए मुबारिक के प्रोफाइल को खंगाला तो एक महिला की तस्वीर सामने आई। बातचीत करने पर उस महिला ने खुद को मुबारिक की पत्नी बताया और कहा कि उनके जुड़वां बच्चे भी हैं। जब पीड़िता ने मुबारिक से सवाल पूछा तो वह गुस्से में धमकाने लगा और साफ शब्दों में कहा:"तुझसे जो बन पड़े, कर लेना!"

कहां-कहां की गई शिकायत?

पीड़िता ने पहले झाबुआ थाना, फिर एसपी, आईजी और डीजीपी तक शिकायत की।प्रारंभिक जांच के बाद मामला खंडवा कोतवाली थाने स्थानांतरित किया गया है।एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि एफआईआर में कई अहम बिंदु शामिल नहीं किए गए।

इन धाराओं में मामला दर्ज

धोखाधड़ी और पहचान छुपाकर विवाह – IPC की धारा 417 और 419 के तहत अपराध गर्भपात कराने का आरोप – IPC की धारा 313 के अंतर्गत गंभीर अपराध पहले से विवाहित होते हुए दूसरी शादी करना – हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 494 के तहत अपराध

Read More :- केरल पहुंचा मानसून: भारी बारिश, बोट पलटने से मौत, लाखों लोग प्रभावित, 2 लोग लापता!

Watch Now:-  ई-रिक्शा पर बड़ा फैसला! : राजधानी भोपाल में ई-रिक्शा पर लगेंगे ब्रेक, जानिए वजह...

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।