Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर के बयान से सनातन धर्म में विवाद, शंकराचार्य को ...

dhirendra-shastri-2

Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर के बयान से सनातन धर्म में विवाद, शंकराचार्य को लेकर दिया बयान बना बहस का केंद्र

dhirendra shastri बाबा बागेश्वर के बयान से सनातन धर्म में विवाद शंकराचार्य को लेकर दिया बयान बना बहस का केंद्र

Dhirendra Shastri: धार्मिक जगत में उस वक्त हलचल मच गई जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा किया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उन्हें बार-बार गाली देते हैं। इस बयान के बाद विवाद गहराता चला गया और अब यह मुद्दा पूरे सनातन धर्म अनुयायियों के बीच बहस का कारण बन गया है।

[caption id="attachment_102606" align="alignnone" width="300"]Dhirendra Shastri Dhirendra Shastri[/caption]

Dhirendra Shastri: धर्म की मर्यादा के खिलाफ

धीरेंद्र शास्त्री के इस दावे पर गोटेगांव स्थित परमहंसी गंगा आश्रम के शास्त्री सोहन तिवारी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से इस आरोप के पुख्ता प्रमाण प्रस्तुत करने की मांग की है। तिवारी का कहना है कि शंकराचार्य जैसे ऊंचे पद पर आसीन संत किसी को गाली नहीं दे सकते और इस तरह का बयान शास्त्र और धर्म की मर्यादा के खिलाफ है।

Dhirendra Shastri: अपमान की संज्ञा दी

शास्त्री ने अपने बयान में यह भी कहा कि अगर शंकराचार्य उन्हें गाली देते हैं, तो वह गालियां उनके लिए आशीर्वाद के समान हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोहन तिवारी ने एक वीडियो जारी कर इस टिप्पणी को न केवल अनुचित बताया बल्कि इसे सनातन परंपरा के अपमान की संज्ञा दी।

Dhirendra Shastri: अपमान करना धर्म की गरिमा के विपरीत

सोहन तिवारी ने धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती देते हुए उन्हें परमहंसी गंगा आश्रम में आमंत्रित किया है ताकि वे इस विषय पर खुला संवाद कर सकें। उन्होंने कहा कि किसी एक गुरु की महिमा बढ़ाने के लिए दूसरे गुरु का अपमान करना धर्म की गरिमा के विपरीत है।

Dhirendra Shastri: मंचों पर इस मुद्दे को लेकर गर्म बहस जारी

इस विवाद के चलते सनातन धर्म के अनुयायी दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री के बयान को उनका निजी मत मानकर नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि अन्य इसे शंकराचार्य जैसे प्रतिष्ठित संत के खिलाफ असम्मानजनक मान रहे हैं। सोशल मीडिया और धार्मिक मंचों पर इस मुद्दे को लेकर गर्म बहस जारी है।

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या धीरेंद्र शास्त्री शास्त्री सोहन तिवारी की चुनौती को स्वीकार करेंगे या अपने बयान पर सफाई देंगे। फिलहाल यह विवाद धर्म-संप्रदाय के बीच एक गंभीर वैचारिक टकराव का रूप ले चुका है।

संबंधित सामग्री

RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने

खेल

RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने

Royal Challengers Bangalore and Lucknow Super Giants will compete in the 50th match of IPL 2026 at Ekana Stadium, Lucknow.

SRH Vs PBKS IPL 2026: पंजाब को हराकर टॉप पर पहुंची SRH

खेल

SRH Vs PBKS IPL 2026: पंजाब को हराकर टॉप पर पहुंची SRH

In the 49th match of IPL 2026, SRH defeated PBKS by 33 runs at Rajiv Gandhi International Stadium, moving to the top of the points table.

बंगाल में खूनी बवाल: शुभेंदु अधिकारी के PA को बीच सड़क गोलियों से भूना 

देश-विदेश

बंगाल में खूनी बवाल: शुभेंदु अधिकारी के PA को बीच सड़क गोलियों से भूना 

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बड़े खुलासे हुए हैं। ओवरटेक कर कार रोकी गई, 10 राउंड फायरिंग हुई और CCTV जांच जारी है।

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।