ujjain dhanteras: धनतेरस पर महाकाल मंदिर में दिव्य उत्सव: शनि प्रदोष संग हुई महा...

dhanteras-mahakal-ujjain-mahapuja-2025

ujjain dhanteras: धनतेरस पर महाकाल मंदिर में दिव्य उत्सव: शनि प्रदोष संग हुई महापूजा, कुबेर पूजन और चांदी के सिक्कों की भेंट

ujjain dhanteras धनतेरस पर महाकाल मंदिर में दिव्य उत्सव शनि प्रदोष संग हुई महापूजा कुबेर पूजन और चांदी के सिक्कों की भेंट

mahakal ujjain mahapuja 2025: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनि प्रदोष और धनतेरस के पावन संयोग पर भव्य महापूजन हुआ। पुरोहित परिवार ने भगवान महाकाल की विशेष आराधना कर विश्व शांति, जनकल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान महाकाल, कुबेर देव और चांदी के सिक्कों का पूजन-अभिषेक कर पर्व का शुभारंभ किया गया।

mahakal ujjain mahapuja 2025: चांदी के सिक्कों की भेंट, कुबेर पूजन भी हुआ

इस अवसर पर महाकाल के साथ कुबेर देव और चांदी के सिक्कों का पूजन-अभिषेक किया गया। चांदी के सिक्के भगवान को अर्पित किए गए, जो धन-समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

mahakal ujjain mahapuja 2025: दीपों से जगमगाया गर्भगृह

गर्भगृह की देहरी पर दीपक अर्पित किए नंदी हॉल में सुबह 10 बजे से पूजन आरंभ हुआ, जिसमें पुरोहित समिति द्वारा गणपति पूजन, महालक्ष्मी पूजन, पंचामृत स्नान और रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। लगभग एक घंटे तक चली इस पूजा में संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पूजन के बाद गर्भगृह की देहरी पर दीपक अर्पित कर महाकाल का आशीर्वाद लिया गया। [caption id="attachment_111675" align="alignnone" width="300"]भगवान कुबेर की पूजा भगवान कुबेर की पूजा[/caption]

कुबेर देव की प्राचीन प्रतिमा का भव्य श्रृंगार

कुबेर देव का किया गया पूजन इधर, श्री सांदीपनि आश्रम परिसर स्थित 84 महादेवों में से कुंडेश्वर महादेव मंदिर में भी विशेष आयोजन हुआ। यहां गर्भगृह में स्थापित कुबेर देव की प्राचीन प्रतिमा का आभूषणों से श्रृंगार कर विशेष पूजन किया गया। साल में केवल एक बार धन त्रयोदशी पर इस प्रतिमा की पूजा होती है।

mahakal ujjain mahapuja 2025: कुबेर की नाभि में इत्र लगाया

कुबेर की नाभि में इत्र लगाया मंदिर के पुजारी शिवांश व्यास ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन कुबेर की नाभि में इत्र लगाने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा की नाभि में इत्र लगाकर मिष्ठान और अनार का भोग अर्पित किया। मंदिर के शिखर पर स्थापित श्री यंत्र भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

mahakal ujjain mahapuja 2025: शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

धन त्रयोदशी पर खरीदी के शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि ब्रह्म योग में धन त्रयोदशी होने के साथ ही शनि प्रदोष का संयोग भी है। शनिवार के दिन धनतेरस के पर्व काल पर गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदी के श्रेष्ठ मुहूर्त प्रात: दो मुहूर्त थे। अब दोपहर 2 बजे तक चंचल, दोपहर 2 बजे से 3:30 तक लाभ, दोपहर 3:30 से सांय 5 बजे तक अमृत, सायं 5:55 बजे से रात 7:25 बजे तक लाभ (इसी में प्रदोष काल का भी श्रेष्ठ समय) और रात्रि 8:55 बजे से रात 10: 25 बजे तक शुभ मुहूर्त में खरीदारी की जा सकेगी।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।