Devuthani Ekadashi: आस्था और उल्लास के बीच मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी

devuthani-ekadashi-tulsi-vivah

Devuthani Ekadashi: आस्था और उल्लास के बीच मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी

devuthani ekadashi आस्था और उल्लास के बीच मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी

Devuthani Ekadashi Tulsi Vivah: देवउठनी एकादशी प्रदेशभर में, विशेषकर राजधानी भोपाल में, आस्था और विश्वास के माहौल में धूमधाम से मनाई जाएगी। हिंदू धर्मावलंबी इस अवसर पर भगवान विष्णु की आराधना करते हुए एकादशी का व्रत रखेंगे। वहीं, कल सुहागिन महिलाएं मंडप सजाकर तुलसी-सालिग्राम विवाह का आयोजन करेंगी।

देवोत्थान एकादशी का महत्व

मान्यता है कि देवोत्थान एकादशी का व्रत श्रद्धा और समर्पण भाव से रखने पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे व्यक्ति सभी प्रकार के कष्टों से मुक्त होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसे अपने भीतर के भगवान को जागृत करने का पर्व भी कहा जाता है।

विष्णु का शयनकाल और देवोत्थान

पंडित शरद द्विवेदी ने बताया कि देवउठनी ग्यारस के दिन भगवान विष्णु सहित अन्य देवता पाताल लोक से शयन के बाद वापस आते हैं। इसी कारण इस दिन विशेष पूजा-अर्चना का विधान है। तुलसी-सालिग्राम विवाह भी इसी दिन किया जाता है, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। सुबह और शाम दोनों समय भक्तजन विशेष पूजा करते हैं।उन्होंने बताया कि आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु शयनावस्था में रहते हैं। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

मंदिरों और घरों में विशेष आयोजन

इस अवसर पर मंदिरों और घरों में भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु गन्नों के मंडप बनाकर भगवान लक्ष्मीनारायण को बेर, चने की भाजी, आँवला सहित मौसमी फल और पकवानों का भोग लगाएंगे। मंडप में सालिग्राम की प्रतिमा और तुलसी का पौधा रखकर उनका विवाह संपन्न कराया जाएगा।दीपमालाओं से घरों को सजाया जाएगा और बच्चे पटाखे जलाकर उत्सव का आनंद लेंगे। दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला यह पर्व देव प्रबोध उत्सव और तुलसी विवाह के रूप में प्रसिद्ध है।

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि 2 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 33 मिनट से प्रारंभ होकर 3 नवंबर को सुबह 2 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष तुलसी-सालिग्राम विवाह 2 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।