Datia police: ‘जरा देर लगेगी गाने पर’, पुलिसकर्मियों ने बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके

datia-police

Datia police: ‘जरा देर लगेगी गाने पर’, पुलिसकर्मियों ने बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके

datia police ‘जरा देर लगेगी गाने पर’ पुलिसकर्मियों ने बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके

police[/caption]

Datia police: यह घटना 2 सितंबर की…..

यह घटना 2 सितंबर की है जब सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक राहुल बौद्ध का जन्मदिन एक निजी होटल में धूमधाम से मनाया जा रहा था। पार्टी में मनोरंजन के लिए दो बार डांसरों को बुलाया गया था। सामने आए वीडियो में ASI संजीव गौड़ और अन्य युवक इन महिला डांसर्स के साथ फिल्मी गानों पर अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देखिए 3 तस्वीरें..

[caption id="attachment_103877" align="alignnone" width="300"]पहली तस्वीर पहली तस्वीर[/caption] [caption id="attachment_103878" align="alignnone" width="300"]दुसरी तस्वीर दुसरी तस्वीर[/caption] [caption id="attachment_103879" align="alignnone" width="300"]तीसरी तस्वीर तीसरी तस्वीर[/caption]

Datia police: ASI समेत बर्थडे बॉय कॉन्स्टेबल राहुल बौद्ध पर एक्शन

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया। दतिया एसपी ने फौरन कार्रवाई करते हुए एएसआई संजीव गौड़ और आरक्षक राहुल बौद्ध को सस्पेंड कर दिया है। एसपी सूरज वर्मा ने कहा- पुलिस विभाग की छवि खराब करने वाले किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Datia police: विवादित पुलिसकर्मियों में ASI-आरक्षक

एएसआई संजीव गौड़ और कांस्टेबल राहुल बौद्ध जिले के सबसे विवादित पुलिसकर्मियों में से है। संदिग्ध आचरण के कारण पहले भी थाने से हटाए गए थे। एक बार फिर दोनों पुलिसकर्मी बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आए। वहीं वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दतिया पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पहले से विवादों में रहे हैं दोनों अधिकारी

जानकारी के अनुसार, ASI संजीव गौड़ और कांस्टेबल राहुल बौद्ध पहले भी संदिग्ध आचरण के चलते थानों से हटाए जा चुके हैं। विभाग में इनकी छवि पहले से विवादित रही है। इसके बावजूद, उन्होंने सरकारी वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर सार्वजनिक रूप से ऐसा व्यवहार किया, जिससे पूरे विभाग की साख पर सवाल उठने लगे हैं।

आंतरिक जांच शुरू कर दी गई

Datia police: पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इस मामले में आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है, और दोषी पाए जाने पर आगे की सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि संवेदनशील पदों पर तैनात अफसरों की निगरानी और अनुशासन कितना प्रभावी है। आम जनता को सुरक्षा देने वाले ये अधिकारी जब खुद नियमों की अनदेखी करें, तो विश्वास की डोर कमजोर पड़ती है।

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।