CM Mohan Yadav: गरबा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सिंहस्थ 2028...

cm-mohan-yadav-12

CM Mohan Yadav: गरबा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सिंहस्थ 2028 को बताया भव्य और दिव्य

cm mohan yadav गरबा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंहस्थ 2028 को बताया भव्य और दिव्य

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर उज्जैन में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में भाग लिया। मंगलवार देर रात तक चले इन कार्यक्रमों में उन्होंने पारंपरिक गरबा धुनों पर मां दुर्गा की आराधना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का माध्यम है। गरबा और डांडिया जैसे आयोजन समाज में उत्साह और एकता का संचार करते हैं।

[caption id="attachment_107999" align="alignnone" width="300"]CM Mohan Yadav: CM Mohan Yadav:[/caption]

CM Mohan Yadav: नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य में शामिल हुए। मंच से कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देवी भजनों और गीतों पर जनता ने उत्साहपूर्वक तालियों से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।

CM Mohan Yadav: इसका उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है

डॉ. यादव सबसे पहले पांड्याखेड़ी के डालडा मैदान में संस्था अलख के गरबा कार्यक्रम में पहुंचे और 2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। इसके बाद नागझिरी में श्री महाकाल यूथ क्लब के गरबा उत्सव में उन्होंने बताया कि हामूखेड़ी टेकरी पर संतो के निवास बन रहे हैं और इसका उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।

CM Mohan Yadav: ₹1500 की राशि उनके खातों में दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि दीपावली के भाई दूज से लाडली बहनों को हर महीने ₹1500 की राशि उनके खातों में दी जाएगी।

बाद में कालिदास अकादमी में नवरंग डांडिया उत्सव में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि डांडिया सह-अस्तित्व की भावना को दर्शाता है। उन्होंने उज्जैन को मेट्रोपॉलिटन सिटी घोषित करते हुए बताया कि उज्जैन, इंदौर, देवास, पीथमपुर और मक्सी को मिलाकर यह नया शहर तैयार किया गया है।

CM Mohan Yadav: सवाल-जवाब कर पुरस्कार भी वितरित किए

अंत में दशहरा मैदान पर श्री अंगारेश्वर पार्क कॉलोनी के गरबा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 माता रानी के आशीर्वाद से दिव्य और भव्य होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिलेभर में सड़कों और रेल मार्गों का जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से सवाल-जवाब कर पुरस्कार भी वितरित किए।

संबंधित सामग्री

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।

असम में CM चयन पर BJP की नजर, नायब सैनी बने सह-पर्यवेक्षक; बंगाल में भी तय हुई जिम्मेदारियां

हरियाणा

असम में CM चयन पर BJP की नजर, नायब सैनी बने सह-पर्यवेक्षक; बंगाल में भी तय हुई जिम्मेदारियां

BJP ने असम और पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए नायब सिंह सैनी और जेपी नड्डा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी।

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत

देश-विदेश

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत

तमिलनाडु में TVK चीफ विजय थलापति ने सरकार गठन के लिए समर्थन मांगा है। उन्हें बहुमत के लिए और 11 विधायकों की जरूरत है।