CM MOHAN YADAV: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या औ...

cm-mohan-yadav-11

CM MOHAN YADAV: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या और अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर दिया संदेश

cm mohan yadav मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या और अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर दिया संदेश

CM MOHAN YADAV: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर अपने सभी पूज्य पितरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया.. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक भावपूर्ण संदेश साझा करते हुए लिखा कि मनुष्यता और सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचने की यात्रा में हमारे पूर्वज सदैव प्रेरणा का स्रोत रहे हैं... [caption id="attachment_106298" align="alignnone" width="218"]CM MOHAN YADAV CM MOHAN YADAV[/caption]

परमात्मा का आशीर्वाद सदैव बना रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पितृ मोक्ष अमावस्या ऐसा पर्व है जब हम अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता प्रकट करते हैं... उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी अपने पितरों के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें.. उन्होंने कामना की कि हम सभी पर हमारे पूज्य पितरों और परमात्मा का आशीर्वाद सदैव बना रहे...

मूल चरित्र का हिस्सा बनाया

[caption id="attachment_106299" align="alignnone" width="206"]CM MOHAN YADAV CM MOHAN YADAV[/caption] CM MOHAN YADAV: इसके साथ ही डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की शुभकामनाएं भी दीं.. उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि भारत ने सदियों से शांति, सहिष्णुता और समरसता को अपनी संस्कृति और मूल चरित्र का हिस्सा बनाया है..

सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री ने 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को दोहराते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे वैश्विक शांति की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित थीम "Act Now for a Peaceful World" के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया...

भाईचारे की स्थापना में योगदान दें

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी को चाहिए कि हम अपने व्यवहार, विचार और कार्यों के माध्यम से समाज और विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे की स्थापना में योगदान दें...

वैश्विक जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा दी

CM MOHAN YADAV: इस प्रकार, पितृ मोक्ष अमावस्या और अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस जैसे पर्वों के माध्यम से मुख्यमंत्री ने लोगों को पारंपरिक मूल्यों की रक्षा करते हुए आधुनिक वैश्विक जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा दी...

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।