सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की पहचान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

cm-dr-mohan-yadav-latest-statement

सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की पहचान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की पहचान हैमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

CM Dr. Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के धनपुरी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की, और नवनिर्मित वाटर पार्क का लोकार्पण करने के साथ क्षेत्र के विकास के लिए अनेक सौगातें दीं। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने SECL के विस्थापितों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

[caption id="attachment_133196" align="alignnone" width="1191"]मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं माता शबरी जयंती की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं माता शबरी जयंती की शुभकामनाएं[/caption]

सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की पहचान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की पहचान है। और देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय भाई-बहनों के सर्वांगीण विकास में जुटी हुई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माता शबरी जयंती की शुभकामनाएं दीं।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि निष्कपट भक्ति, समर्पण और साधना की सर्वोच्च प्रतीक शबरी मैया ने सारा जीवन रघुवर की प्रतीक्षा की। प्रेम में समर्पित इस प्रतीक्षा का फल केवल माता शबरी को ही नहीं मिला बल्कि स्वयं भगवान श्री राम को भी मिला। मनुष्य से मनुष्य का प्रेम ही सनातन संस्कृति की विशेषता है। भगवान श्रीराम और माता शबरी का प्रेम बताता है कि हमारे समाज में जातिवाद के लिए कोई स्थान नहीं है'।

CM Dr. Mohan Yadav: शहडोल में बनेगा गीता भवन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा की उन्होंने कहा की शहडोल जिले के बुढ़ार में भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित ‘गीता भवन’ का निर्माण किया जाएगा। यहां कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक ऑडिटोरियम के साथ पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

प्रदेश में सिंचाई का रकबा 44 लाख हेक्टेयर हुआ

CM Dr. Mohan Yadav: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेती को लाभप्रद बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से ही वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों को बिजली में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 30 लाख सोलर पम्प उपलब्ध कराए जाएंगे और दुग्ध उत्पादन, दलहन उत्पादन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा 44 लाख हेक्टेयर हुआ है। युवाओं को भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

संबंधित सामग्री


RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

खेल

RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

In the 42nd match of IPL 2026, Gujarat Titans won against Royal Challengers Bangalore by 4 wickets at Narendra Modi Stadium, Mumbai.

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

देश-विदेश

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का हो गया है।

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

मध्य प्रदेश

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी के दौरान पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। 9 शव मिले, 22 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।