मध्यप्रदेश की धरती पर अब कोई भी नक्सली नहीं बचा-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

cm-dr-mohan-yadav-2

मध्यप्रदेश की धरती पर अब कोई भी नक्सली नहीं बचा-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर अब कोई भी नक्सली नहीं बचा-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

CM Dr. Mohan Yadav: बालाघाट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को बालाघाट जिले में आयोजित “मध्यप्रदेश पुलिस क्रम से पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह” में शामिल हुए. कार्यक्रम में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित किया गया.इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी वीर जवानों को मंच से सम्मान पत्र सौंपे.

[caption id="attachment_133377" align="alignnone" width="1187"]पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह[/caption]

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से ₹100 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया. जहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल विरोधी अभियान पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया. और बालाघाट जिले के पुलिस थानों और पुलिस प्रतिष्ठानों को ISO प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन

इस मौके पर पुलिस अधिकारियों द्वारा “नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश” के लक्ष्य को प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा स्थापित करने में पुलिस बल की भूमिका सराहनीय रही है।

[caption id="attachment_133378" align="alignnone" width="1186"]नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन[/caption]

CM Dr. Mohan Yadav: 60 पुलिस जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति

इस कार्यक्रम में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी वीर जवानों को मंच से सम्मान पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर असंभव को संभव कर दिखाया है। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि मध्यप्रदेश की धरती पर अब कोई भी नक्सली नहीं बचा है.

CM Dr. Mohan Yadav: उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस बल के कल्याण, आधुनिक संसाधनों और अधोसंरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास की रफ्तार बनी रहे।

संबंधित सामग्री

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

देश-विदेश

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का हो गया है।

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

मध्य प्रदेश

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी के दौरान पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। 9 शव मिले, 22 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।