MP NEWS : खतरनाक केमिकल क्वालिटी चेक नही, मध्यप्रदेश में 19 बच्चों की मौत

chhindwara-cough-syrup-deaths-scandal

MP NEWS : खतरनाक केमिकल क्वालिटी चेक नही, मध्यप्रदेश में 19 बच्चों की मौत

mp news  खतरनाक केमिकल क्वालिटी चेक नही मध्यप्रदेश में 19 बच्चों की मौत

Chhindwara cough syrup deaths : तमिलनाडु की श्रीसन फार्मास्यूटिकल कंपनी की कोल्ड्रिफ कफ सिरप से एमपी में 19 बच्चों की मौत हो चुकी है। जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी ने 100 किलो तक जहरीले औद्योगिक केमिकल का बिना टेस्ट इस्तेमाल किया और लापरवाहियों के बीच यह सिरप तैयार किया गया था।

फैक्ट्री में गड़बड़ियां

तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार श्रीसन फार्मास्यूटिकल ने कफ सिरप बनाने में नियमों का उल्लंघन हुआ। फैक्ट्री में गंदगी थी, वेंटिलेशन और एयर हैंडलिंग यूनिट्स नहीं थीं, उपकरण जंग लगे या खराब थे, और स्किल्ड मैनपावर की कमी थी। प्रोडक्शन के दौरान न तो क्वालिटी टेस्टिंग होती थी और न ही किसी बैच को परीक्षण के बाद रिलीज किया जाता था। READ MORE :भोपाल के कोलार इलाके में बच्ची का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी

जहरीला केमिकल और परीक्षण की कमी

रिपोर्ट में यह पाया गया कि कंपनी ने 50 किलो प्रोपलीन ग्लाइकॉल और भारी मात्रा में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) जैसे औद्योगिक केमिकल बिना चालान और परीक्षण के खरीदे। DEG की मात्रा 48.6% पाई गई

Chhindwara cough syrup deaths : प्रशासनिक कार्रवाई

मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में बच्चों की मौत के बाद कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, कुल 19 बच्चों की जान इस जहरीले सिरप से चली गई स्थानीय प्रशासन ने सिरप की बिक्री पर रोक लगाई, कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की, ड्रग कंट्रोल अधिकारियों को निलंबित किया और पूरे राज्य में बचे सिरप की जब्ती और नष्ट करने का आदेश जारी किया गया।

कारखाने का हाल

फैक्ट्री के अंदर की स्थिति ‘जहरघर’ जैसी थी—घरेलू गैस चूल्हों पर केमिकल उबाले जा रहे थे, प्लास्टिक पाइप से जहरीला तरल रिस रहा था, और मजदूर बिना दस्ताने-मास्क के उत्पादन में लगे थे। न प्रशिक्षित केमिस्ट, न कोई लैब और न ही सफाई की वैधता प्रक्रिया।    

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”