छिंदवाड़ा में बस पलट, 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

chhindwara-bus-accident-10-dead-30-injured

छिंदवाड़ा में बस पलट, 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

छिंदवाड़ा में बस पलट 10 की मौत 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनसभा से वापस लौट रही प्राइवेट बस उमरानाला चौकी क्षेत्र में चिखली गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 1 बच्चा भी शामिल है। वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

छिंदवाड़ा

30 से ज्यादा घायल

बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे और यह छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी। जानकारी मिली है कि बस में सवार ज्यादातर लोग चौरई तहसील में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रहे थे। फिलहाल हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 30 से ज्यादा यात्री घायल है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

Chhindwara bus accident: ट्रक से टक्कर

छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और अस्पताल के स्टाफ से बात कर हालात जाने। प्रत्यादर्शियों का कहना है कि ट्रक से टकराने के बाद बस पलटी। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि अनियंत्रित होकर बस पलटी। 

[caption id="attachment_143353" align="alignnone" width="951"]घायलों को किया जिला अस्पताल रेफर घायलों को किया जिला अस्पताल रेफर[/caption]

मची चीख पुकार

बस के पलटते ही तेज आवाज सुनाई दी, जिससे लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। बस के अंदर चीख-पुकार मची हुई थी। लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को बस से निकालना शुरू किया।  इसी बीच पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में 8 एंबुलेंस मौके पर बुलाई

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”