BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों पर शिवराज सिंह चौहान का बयान- न मैंने कभ...

bjp-national-president-candidates-2025

BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों पर शिवराज सिंह चौहान का बयान- न मैंने कभी सोचा, न किसी ने कहा

bjp का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों पर शिवराज सिंह चौहान का बयान- न मैंने कभी सोचा न किसी ने कहा

BJP national president candidates 2025 : केंद्र सरकार में कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपनी संभावनाओं से जुड़ी अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि न तो उन्होंने इस पद के बारे में कभी सोचा है और न ही किसी ने उनसे इस विषय में बात की है।

फोकस केवल कृषि और ग्रामीण विकास पर

चौहान ने बताया कि वर्तमान में उनका पूरा ध्यान कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में सुधार करने और ग्रामीण विकास को मजबूत करने पर केंद्रित है। उन्होंने इसे अपने लिए पूजा के समान बताते हुए कहा कि किसानों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है और वे इसी काम को पूरी श्रद्धा से करते रहेंगे।

BJP national president candidates 2025 : आरएसएस प्रमुख से मुलाकात और राजनीतिक चर्चाएँ

हाल ही में शिवराज सिंह चौहान की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात हुई थी, जिसने पार्टी में नेतृत्व बदलाव की अटकलों को हवा दी। हालांकि, चौहान ने इस पर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया और कहा कि वे पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे। read more : गणपति बप्पा मोरया: झांकियों और ज्योतिर्मय पंडालों की छटा

भाजपाध्यक्ष पद पर सुगबुगाहट और वर्तमान स्थिति

भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल दो साल पहले पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। राजनीतिक गलियारों में कई नामों के साथ शिवराज सिंह चौहान का भी नाम चर्चा में है, लेकिन चौहान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

जमीनी नेता के रूप में शिवराज की छवि

शिवराज सिंह चौहान की राजनीतिक पहचान एक जमीनी नेता और प्रभावशाली ओबीसी चेहरा की है। उनकी योजनाएं जैसे लाडली लक्ष्मी योजना और भवंतर भुगतान योजना मध्‍य प्रदेश में भाजपा को सफल बनवाने में अहम रही हैं। वे अपनी सादगी और कड़ी मेहनत के लिए जाने जाते हैं। लखपति दीदी योजना पर उनका अगला कदम किस समय पर दिख सकता है शिवराज सिंह चौहान ने साफ़ किया है कि उनका एकमात्र लक्ष्य किसानों की सेवा और कृषि क्षेत्र का विकास है, न कि पार्टी अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल होना।        

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे, PM मोदी समेत मंत्रियों ने बदली प्रोफाइल फोटो; सेना के शौर्य को किया सलाम

देश-विदेश

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे, PM मोदी समेत मंत्रियों ने बदली प्रोफाइल फोटो; सेना के शौर्य को किया सलाम

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी समेत कई मंत्रियों ने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो बदली। सेना के शौर्य और आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को सलाम किया गया।

RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने

खेल

RCB Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB और LSG आमने- सामने

Royal Challengers Bangalore and Lucknow Super Giants will compete in the 50th match of IPL 2026 at Ekana Stadium, Lucknow.

SRH Vs PBKS IPL 2026: पंजाब को हराकर टॉप पर पहुंची SRH

खेल

SRH Vs PBKS IPL 2026: पंजाब को हराकर टॉप पर पहुंची SRH

In the 49th match of IPL 2026, SRH defeated PBKS by 33 runs at Rajiv Gandhi International Stadium, moving to the top of the points table.

बंगाल में खूनी बवाल: शुभेंदु अधिकारी के PA को बीच सड़क गोलियों से भूना 

देश-विदेश

बंगाल में खूनी बवाल: शुभेंदु अधिकारी के PA को बीच सड़क गोलियों से भूना 

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बड़े खुलासे हुए हैं। ओवरटेक कर कार रोकी गई, 10 राउंड फायरिंग हुई और CCTV जांच जारी है।

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।