MP NEWS : पुलिस ने बीजेपी नेता महेंद्र नागर को किया गिरफ्तार,10 अभी भी फरार

bjp-leader-mahendra-nagar-arrested-farmer-murder-guna

MP NEWS : पुलिस ने बीजेपी नेता महेंद्र नागर को किया गिरफ्तार,10 अभी भी फरार

mp news  पुलिस ने बीजेपी नेता महेंद्र नागर को किया गिरफ्तार10 अभी भी फरार

Mahendra Nagar Arrest : मध्य प्रदेश के गुना जिले में किसान की हत्या के मामले में भाजपा से निष्कासित नेता महेंद्र नागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्र नागर को पुलिस ने एक शराब की दुकान से पकड़ा है। इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दस आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है

क्या मामला है?

गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव का मामला है। किसान रामस्वरूप धाकड़ जमीन विवाद में भाजपा नेता महेंद्र नागर और उनके साथियों के हमले का शिकार हुए। आरोप है कि पहले किसान की पिटाई की गई, फिर महेंद्र नागर ने अपनी थार गाड़ी चढ़ा दी। इससे किसान घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने महेंद्र पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था

महेंद्र नागर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. पुलिस अब शेष आरोपियो को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने फरार शेष आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा है.

महेंद्र नागर की गिरफ्तारी

महेंद्र नागर के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसके अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर चलाया और अवैध बिजली कनेक्शन तोड़ दिए जो राजस्थान तक सप्लाई कर रहे थे। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और जांच तेज कर दी है। READ MORE :चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम,एक साथ पांच फ्लैटों में चोरी की

गिरफ्तार हुए आरोपी

इस घटना में कुल 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है। फिलहाल महेंद्र नागर, उसका बड़ा भाई हुकुम नागर, जितेंद्र नागर और हरीश नागर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी दस आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में आठ संयुक्त टीम बनाकर दबिश तेज कर दी हैं।

राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया

इस घटना ने राजनीति में उठापटक मचा दी है। भाजपा ने घटना के बाद महेंद्र नागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मृतक की हत्या से गांव और आसपास के इलाकों में आक्रोश है, जिसके कारण गांव में पुलिस बल तैनात है।    

संबंधित सामग्री

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

हरियाणा

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ में दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, विभिन्न नवाचारों और स्वास्थ्य रणनीतियों पर चर्चा के लिए विशेषज्ञ एकत्रित हुए।


ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

मध्य प्रदेश

ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

भोपाल के ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली, विधानसभा में फर्जी प्रवेश पास के मामले में।

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान सरकार ने जयपुर में विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे युवाओं को ग्लोबल अवसर मिलेंगे।

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश में बढ़ती साइबर ठगी को रोकने के लिए सरकार ने एक विशेष कमेटी की स्थापना की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।