Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल और उनके भाई पर गंभीर आरोप , इन्फ्लुएंस...

bigg-boss-19-2

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल और उनके भाई पर गंभीर आरोप , इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी ने जताया जान का खतरा , SP ऑफिस में दी लिखित शिकायत

bigg boss 19 बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल और उनके भाई पर गंभीर आरोप  इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी ने जताया जान का खतरा  sp ऑफिस में दी लिखित शिकायत

Bigg Boss 19: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल और उनके भाई अमृतेश मित्तल पर गंभीर आरोप लगे हैं , सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी ने दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है , ग्वालियर निवासी पंजवानी ने एसपी ऑफिस में लिखित शिकायत दी है , जिसमें उन्होंने किसी अनहोनी की स्थिति में तान्या और उनके भाई को जिम्मेदार ठहराया है... [caption id="attachment_105331" align="alignnone" width="300"]Bigg Boss 19 Bigg Boss 19[/caption]

Bigg Boss 19: भाई अमृतेश का फोन आया , जिसमें धमकी दी गई

पंजवानी का कहना है कि वह फनी और व्यंग्यात्मक वीडियो बनाते हैं , हाल ही में उन्होंने तान्या मित्तल के महल जैसे घर और हाई सिक्योरिटी के दावों पर एक व्यंग्यात्मक वीडियो पोस्ट किया था , इसके बाद उन्हें तान्या के भाई अमृतेश का फोन आया , जिसमें धमकी दी गई...

Bigg Boss 19: झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

आरोप के अनुसार , अमृतेश ने खुद को पुलिस वाला बताकर मिलने का दबाव बनाया और बाद में कई लोगों के साथ पंजवानी के घर तक पहुंच गया , पंजवानी का कहना है कि अमृतेश ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है...

Bigg Boss 19: अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा

  इन्फ्लुएंसर का यह भी कहना है कि तान्या मित्तल ने बिग बॉस के शो में कई बार कहा है कि उनकी सिक्योरिटी इतनी स्ट्रॉन्ग है कि वह किसी को भी पिटवा सकती हैं , इसी वजह से अब उन्हें और उनके परिवार को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है...

ग्वालियर का प्रतिनिधित्व कर रही तान्या

पंजवानी ने इस पूरे मामले की शिकायत ग्वालियर एसपी ऑफिस में करते हुए सुरक्षा की मांग की है , साथ ही तान्या और उनके भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है , गौरतलब है कि तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में ग्वालियर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं...

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।