भोपालः श्रावण मास में द्वादश ज्योतिर्लिंगों के रुद्राभिषेक

bhopal-rudrabhishek-12-jyotirlinga-sawan-2025

भोपालः श्रावण मास में द्वादश ज्योतिर्लिंगों के रुद्राभिषेक

भोपालः श्रावण मास में द्वादश ज्योतिर्लिंगों के रुद्राभिषेक

 सिद्धि ज्योतिष परामर्श केन्द्र द्वारा भव्य आयोजन

श्रावण मास, जो कि भगवान शिव की उपासना का परम पावन काल माना जाता है, के शुभ अवसर पर सिद्धि ज्योतिष परामर्श केन्द्र द्वारा वृहद/प्रतिरूप द्वादश ज्योतिर्लिंगों के रुद्राभिषेक का दो दिवसीय दिव्य आयोजन 03 एवं 04 अगस्त को आरोग्य भारती सभागार, तुलसी नगर, भोपाल में सम्पन्न हुआ। श्रावण मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक विशेष फलदायी माना जाता है, और इसी भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में 140 से अधिक श्रद्धालु सपरिवार सम्मिलित हुए। विदेशों में रहने वाले अनेक श्रद्धालुओं ने भी गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के मुख्य आचार्य पं. (डॉ.) राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि यह पावन आयोजन वर्ष 2009 से प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना विशेष फल देने वाली मानी गई है तथा द्वादश ज्योतिर्लिंगों के रुद्राभिषेक से साधक को मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। bhopal rudrabhishek 12 jyotirlinga sawan 2025 इस विशेष आयोजन का सफल संयोजन पं. (डॉ.) अभय शंकर मिश्र द्वारा किया गया, वहीं आचार्य पं. पुरुषोत्तम तिवारी विशिष्ट सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे और आयोजन को धार्मिक गरिमा प्रदान की। bhopal rudrabhishek 12 jyotirlinga sawan 2025 श्रद्धा, भक्ति और शिवमयी वातावरण से परिपूर्ण यह आयोजन समस्त श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक साधना एवं शिव कृपा प्राप्ति का अनुपम अवसर सिद्ध हुआ। Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।