BHOPAL NEWS: मुस्लिम गैंग द्वारा हिन्दू लड़कियों को फंसाने का मामला, SIT जांच मे...

bhopal-news-6

BHOPAL NEWS: मुस्लिम गैंग द्वारा हिन्दू लड़कियों को फंसाने का मामला, SIT जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

bhopal news मुस्लिम गैंग द्वारा हिन्दू लड़कियों को फंसाने का मामला sit जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

BHOPAL NEWS: भोपाल में हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने और उनका धर्मांतरण कराने वाले एक मुस्लिम गैंग का पर्दाफाश हुआ है। SIT जांच में सामने आया है कि गैंग का सरगना फरहान, TIT कॉलेज की छात्राओं को विशेष रूप से निशाना बना रहा था। उसके मोबाइल से 64 अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें से 58 वीडियो इसी कॉलेज की लड़कियों के हैं।

[caption id="attachment_84115" align="alignnone" width="300"]BHOPAL NEWS BHOPAL NEWS[/caption]

BHOPAL NEWS: 64 अश्लील वीडियो, 58 वीडियो इसी कॉलेज की लड़कियों के

रिपोर्ट के अनुसार, फरहान की बहन जोया भी इस गैंग में सक्रिय भूमिका निभाती थी। वह हिन्दू लड़कियों से भावनात्मक रूप से बात कर उन्हें अपने भाई से संपर्क बनाए रखने का दबाव डालती थी। अगर कोई लड़की दूरी बनाती, तो जोया उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी। उसने एक लड़की से कहा था कि वह खुद वीडियो वायरल कर देगी, अगर लड़की ने बात नहीं की।

BHOPAL NEWS: फरहान लड़कियों को इस्लाम की शिक्षाएं

जांच में यह भी सामने आया है कि फरहान लड़कियों को इस्लाम की शिक्षाएं जैसे कलमा और रोजा सिखाता था और उन्हें हिन्दू धर्म के खिलाफ भड़काता था। उसका मकसद लड़कियों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण करवाना था। फरहान के साथ इस मामले में चार और लोग गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

 ₹15 लाख का लेन-देन किया

SIT ने यह भी पाया कि फरहान ने दो लड़कियों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर शेयर ट्रेडिंग की और करीब ₹15 लाख का लेन-देन किया। वहीं, उसके अपने खातों में ₹50 लाख तक का लेन-देन सामने आया है। फरहान ने स्वीकार किया कि वह हर महीने करीब ₹1 लाख एक्स्ट्रा कमाता था, जिसे वह लड़कियों को फँसाने में खर्च करता था।

BHOPAL NEWS: पुलिस पूछताछ में फरहान ने कबूल किया

पुलिस पूछताछ में फरहान ने कबूल किया कि उसे अपने कृत्यों पर कोई पछतावा नहीं है। उसने दावा किया कि यह "सवाब" का काम है और इस्लाम की नज़र में सही माना जाता है। उसने कहा कि वह हिन्दू लड़कियों को फँसाना, उनके साथ बलात्कार करना और वीडियो के जरिए उन्हें धमकाना धर्म से जुड़ा काम मानता है।

फरार आरोपी की तलाश जारी है और SIT की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।