भागीरथपुरा में 29वीं मौत, कोर्ट सख्त, रिपोर्ट को 'आई-वॉश' करार दिया

bhagirathpura-29th-death-court-strict-report-eye-wash

भागीरथपुरा में 29वीं मौत, कोर्ट सख्त, रिपोर्ट को 'आई-वॉश' करार दिया

भागीरथपुरा में 29वीं मौत कोर्ट सख्त रिपोर्ट को आई-वॉश करार दिया

Bhagirathpura Water Contamination Death: देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्यप्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड को अब एक माह बीत चुका है, लेकिन अब भी मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते मंगलवार को यहां 62 साल के पहलवान खूबचंद बंधोनिया की भी मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा 29 पहुंच गया है। 

29वीं मौत

खूबचंद को उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने उनके मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की, लेकिन परिजनों का दावा है कि, खूबचंद की मौत दूषित पानी की वजह से ही हुई। बुधवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। वहीं अब भर्ती मरीजों की संख्या सिर्फ 6 रह गई हैं। इनमें से 3 ICU में हैं, और एक वेंटिलेटर पर है। [caption id="attachment_130947" align="alignnone" width="513"]खूबचंद बंधोनिया की मौत खूबचंद बंधोनिया की मौत[/caption]

कोर्ट सख्त, रिपोर्ट को 'आई-वॉश' करार 

दूसरी ओर, इसी मामले को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में 27 फरवरी को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में ढाई घंटे से ज्यादा सुनवाई चली। इस दौरान 23 मौतों की रिपोर्ट पेश की गई। जिसमें से 16 मौतें दूषित पानी से, जबकि 4 को लेकर असमंजस, वहीं, 3 की मौत दूषित पानी से नहीं मानी है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिपोर्ट को अस्पष्ट बताते हुए उसे मात्र एक 'आई-वॉश' करार दिया है। https://youtube.com/shorts/PMqAlr16x7c?si=-Gep7Lwk-UMD134f सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्वतंत्र जांच के आदेश दिए। हाईकोर्ट ने कहा कि स्वच्छ पेयजल का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का भाग है। यह मामला गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति से जुड़ा हुआ है। [caption id="attachment_130946" align="alignnone" width="507"]हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में 27 फरवरी को सुनवाई हुई हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में 27 फरवरी को सुनवाई हुई[/caption]

Bhagirathpura Water Contamination Death: रिपोर्ट पर सवाल 

हाईकोर्ट  ने राज्य सरकार और नगर निगम की पेश रिपोर्ट पर सवाल उठाए, और कहा कि जमीनी स्तर पर साफ पानी की आपूर्ति, इलाज और जांच संबंधी निर्देशों का पूरा पालन नहीं किया गया है। मौतों के आंकड़ों को लेकर भी गंभीर असहमति है। जहां सरकारी रिपोर्ट में 16 मौतों को दुषित पानी से जोड़ा गया है, वहीं याचिकाकर्ताओं ने मृतकों की संख्या लगभग 29 बताई। बता दे कि कोर्ट ने दैनिक जल गुणवत्ता जांच और नियमित स्वास्थ्य शिविर जारी रखने के निर्देश दिए और 4 सप्ताह में अंतरिम रिपोर्ट मांगी। अगली सुनवाई 5 मार्च 2026 को होगी।

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।