Beohari News: स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया सड़क जाम

beohari-news-2

Beohari News: स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया सड़क जाम

beohari news स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो चालक की मौत गुस्साई भीड़ ने किया सड़क जाम

Beohari News: ब्यौहारी विकासखंड के देवलोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंदिया पुल के पास सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शिवकुमार कुशवाहा उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जो ग्राम कल्हारी, थाना ब्यौहारी का निवासी था।

[caption id="attachment_82205" align="alignnone" width="300"]Beohari News Beohari News[/caption]

Beohari News: घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवकुमार अपने ऑटो में सवारियों को लेकर बाणसागर जा रहा था। इसी दौरान रीवा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने करौंदिया तालाब के पास ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

Beohari News: शहडोल-रीवा मार्ग पर जाम लगा दिया

हादसे के बाद ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने शहडोल-रीवा मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि हादसे के वक्त शिवकुमार जिंदा था, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी प्रजापति केवल गाड़ी के कागजात निकालकर चले गए और शिवकुमार को अस्पताल नहीं ले जाया गया, जबकि वह करीब दो घंटे तक जीवित था। अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो उसकी जान बच सकती थी।

पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ब्यौहारी से अशोक कुमार तिवारी की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

खेल

RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

In the 42nd match of IPL 2026, Gujarat Titans won against Royal Challengers Bangalore by 4 wickets at Narendra Modi Stadium, Mumbai.

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

देश-विदेश

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का हो गया है।

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

मध्य प्रदेश

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी के दौरान पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। 9 शव मिले, 22 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।