Barwani News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किया बर्बर हमला,तीन मासूम घायल!

barwani-news-8

Barwani News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किया बर्बर हमला,तीन मासूम घायल!

barwani news तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किया बर्बर हमलातीन मासूम घायल

Barwani News:  बड़वानी के राजघाट रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। करीब 8 बजे एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी पर सवार तीन बच्चियों और एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 वर्षीय पलक कुशवाह, 12 वर्षीय कनिका कुशवाह और 8 वर्षीय आकृति कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गईं। कनिका की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। [caption id="attachment_82594" align="alignnone" width="300"]Barwani News Barwani News[/caption]

Barwani News: नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया

घटना उस समय हुई जब ये तीनों लड़कियां हफ्ते के हॉट बाजार के चलते कृषि उपज मंडी में खरीदारी करने आई थीं। सड़क किनारे खड़ी इन बच्चियों को नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि चालक खाली ट्रैक्टर लेकर ईंट भट्टे की ओर जा रहा था।

Barwani News: चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे हादसे की तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं, जो अब जांच का हिस्सा बन गई हैं।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

शहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर मालिक बिना लाइसेंस वाले या अनुभवहीन चालकों को वाहन सौंप देते हैं, जिससे इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। Barwani News: लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ट्रैक्टर चालकों की नियमित जांच की मांग की है। read more: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, बेटी की शादी से पहले मचा मातम — पुलिस ने शुरू की जांच

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।