Agar MP: एनडीपीएस एक्ट मामले में दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा और जुर्माना

agar-mp

Agar MP: एनडीपीएस एक्ट मामले में दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा और जुर्माना

agar mp एनडीपीएस एक्ट मामले में दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा और जुर्माना

आगर मालवा जिले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुसूदन जंघेल ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अहम फैसला सुनाया है। न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें 20-20 वर्ष के सश्रम कठोर कारावास के साथ 1-1 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

[caption id="attachment_82438" align="alignnone" width="300"]Agar MP  Agar MP[/caption]

Agar MP:  27 किलो अवैध गांजा बरामद

अतिरिक्त लोक अभियोजक अशोक गवली के अनुसार, यह मामला 5 सितंबर 2020 का है। थाना सुसनेर पुलिस ने उस दिन चेकिंग के दौरान ट्रक (क्रमांक यूपी 14 डीटी 1955) को रोककर उसकी तलाशी ली थी। तलाशी में ट्रक से 17 क्विंटल 27 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 72 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई थी।

Agar MP:दो निवासियों को गिरफ्तार किया

इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के दो निवासियों को गिरफ्तार किया था — लोकेश चौधरी (49), निवासी संजयपुरी बेगमबाग, मोदी नगर, तथा शुभम त्यागी (30), निवासी सुहाना, थाना निवाड़ी। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, विस्तृत जांच के बाद चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

20-20 साल के कठोर सश्रम कारावास

न्यायिक प्रक्रिया के बाद, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए 20-20 साल के कठोर सश्रम कारावास और 1-1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। यह फैसला मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।