ऐसा करने वाला MP पहला राज्य
Madhya Pradesh CM Gift: मध्यप्रदेश के भोपाल के रवीन्द्र भवन में स्कूल, कॉलेज की छात्राओं के कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव 55.11 करोड रुपए की राशि छात्राओं के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। छात्राओं को ये राशि सैनिटरी पैड के लिए दी गई है। इसी के साथ ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश में पहला राज्य बन गया है।
Read More- Locarno Film Festival : लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान को पार्डो अल्ला कैरिएरा अवार्ड
ऐसा करने वाला एमपी पहला राज्य
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के पीएस सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री व्यवहारिक व्यक्ति हैं। उनकी हमेशा यह सोच रहती है कि बच्चों का शिक्षा के साथ कौशल विकास हो। छात्राओं में उड़ान भरने की शक्ति होती है। स्कूल शिक्षा में सीएम राइज स्कूल खुल रहे हैं। उसी तरह हर जिले में पीएम कॉलेंजे ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की है। ये गुणवत्ता का केंद्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि जब सीएम उच्च शिक्षा मंत्री थे तब एमपी अग्रणी राज्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दर्ज हुआ था। ग्रॉस एनरोलमेंट रेट से हम 50 पॉइंट आगे हैं। एमपी के समीपवर्ती राज्यों में GER से आगे हैं अकेला महाराष्ट्र थोड़ा सा आगे है।
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग
Madhya Pradesh CM Gift: सीएम ने छात्राओं को किया सम्मान
मेरिट लिस्ट में आने वाली छात्राओं, एनसीसी, NSS, खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। थोड़ी देर में सम्मानित होने वाली छात्राओं के साथ सीएम का ग्रुप फोटो होगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार संबोधन देंगे। कार्यक्रम के बाद छात्राएं सीएम डॉ मोहन यादव को राखी बांधेंगी और अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगी।
