Silent Divorce: जानिए क्या है साइलेंट डिवोर्स…कहीं आपके रिश्तें में तो नहीं आई दरार?

silent-divorce

Silent Divorce: जानिए क्या है साइलेंट डिवोर्स…कहीं आपके रिश्तें में तो नहीं आई दरार?

silent divorce जानिए क्या है साइलेंट डिवोर्स…कहीं आपके रिश्तें में तो नहीं आई दरार

Silent Divorce: रिलेशन में जब प्यार और समझदारी की जगह नाराजगी और दूरी ले लेती है, तो उसे "साइलेंट डिवोर्स" (Silent Divorce) कहते है। यह एक ऐसी कंडिशन है, जहां कपल कानूनी तौर पर अलग नहीं होते, लेकिन इमोशनली एक-दूसरे से कट चुके होते हैं। इस खबर में जानिए साइलेंट डिवोर्स क्या है।

साइलेंट डिवोर्स क्या है?

साइलेंट डिवोर्स तब होता है जब पति-पत्नी या पार्टनर्स के बीच इमोशनल कनेक्शन खत्म हो जाता है, लेकिन वे सोशल, फाइनेंशियल या बच्चों की वजह से एक साथ रहते हैं। यह रिश्ता बाहर से बिल्कुल नॉर्मल लगता है, लेकिन अंदर से खोखला हो चुका होता है। इसमें न तो ज्यादा लड़ाई-झगड़ा होता है और न ही प्यार, बल्कि वे बिना एक-दूसरे की परवाह किए बस साथ रहते है।  Read More: Homemade Chaat Masala: घर पर चुटकियों में बनाए चाट मसाला, मार्केट के मसाले को छोड़ देगा पीछे

साइलेंट डिवोर्स के संकेत

आपस में बातचीत कम हो जाना

  • पहले की तरह गहरी बातें न करना।
  • केवल जरूरी चीजों (बच्चे, बिल, घर के काम) तक ही बात सीमित होना।
  • फोन कॉल या मैसेज में भी एक्साइटमेंट की कमी।

इमोशनल दूरी बढ़ना

  • एक-दूसरे की खुशी या दुख में भागीदार न बनना।
  • साथ बैठकर भी अकेलापन महसूस होना।
  • पार्टनर के साथ समय बिताने में कोई दिलचस्पी न होना।

फिजिकल कनेक्शन में कमी

  • पहले के मुकाबले इंटिमेसी कम हो जाना।
  • एक-दूसरे को छूने से भी बचना।
  • रोमांटिक मूमेंट्स का खत्म हो जाना।

अलग-अलग जीवन जीना

  • अलग-अलग सोशल सर्कल बना लेना।
  • हॉबीज या दूसरी एक्टिविटीज में साथ न देना।
  • छुट्टियां या समय अकेले या दोस्तों के साथ बिताना।

छोटी-छोटी बातों पर तनाव

  • बिना किसी बड़ी वजह के चिड़चिड़ापन।
  • छोटी गलतियों पर भी गुस्सा होना।
  • एक-दूसरे को क्रिटिसाइज करना या अनदेखा करना।

फ्यूचर प्लानिंग में शामिल न करना

  • करियर, घर या बच्चों से जुड़े फैसलों में सलाह न लेना।
  • अगले 5-10 साल की प्लानिंग में पार्टनर को शामिल न करना।

Silent Divorce: साइलेंट डिवोर्स से कैसे बचें?

अगर आपको इनमें से कुछ संकेत दिख रहे हैं, तो रिश्ते को बचाने के लिए ये कदम उठा सकते हैं-
  • खुलकर बात करें- अपनी भावनाओं को शेयर करें और पार्टनर की बात सुनें।
  • क्वालिटी टाइम दें- साथ में वक्त बिताएं, डेट प्लान करें या साथ में कोई नई हॉबी अपनाएं।
  • काउंसलिंग लें- अगर खुद नहीं सुलझा पा रहे, तो रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मदद लें।
  • छोटी-छोटी चीजों की कदर करें- ग्रेटिट्यूड जताएं, छोटे-छोटे सरप्राइज देना जैसी आदतें रिश्ते को मजबूत करती हैं।
 

संबंधित सामग्री

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

देश-विदेश

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का हो गया है।

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

मध्य प्रदेश

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी के दौरान पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। 9 शव मिले, 22 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।