Kidney Stone Causes: इन चीजों की वजह से किडनी में हो सकता है स्टोन...

kidney-stone-causes-due-to-nutrient-deficiency

Kidney Stone Causes: इन चीजों की वजह से किडनी में हो सकता है स्टोन...

kidney stone causes इन चीजों की वजह से किडनी में हो सकता है स्टोन

Kidney Stone Causes: बदलती जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से आजकल किडनी में स्टोन की समस्या आम हो गई है। पहले यह बीमारी उम्रदराज लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब 15-20 साल के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई बार शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन समय के साथ यह समस्या तेज दर्द और यूरिन से जुड़ी तकलीफों का कारण बनती है। दरअसल, जब शरीर में मौजूद मिनरल्स और नमक मिलकर गुर्दे में कठोर ढेले बना लेते हैं, तो उसे किडनी स्टोन कहा जाता है। ये छोटे सरसों के दाने जैसे होते हैं लेकिन धीरे-धीरे बड़े आकार में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं किडनी स्टोन के लिए जिम्मेदार 5 सबसे खराब आदतों के बारे में, जिन्हें समय रहते सुधारना बेहद जरूरी है। Read More: Superfood for all day Health: एक ऐसा सुपरफूड जिसे दिन हो या रात, कभी भी खाएं और सेहत बनाएं…

इन चीजों की वजह से होती हैं, ये समस्या...

कम पानी पीना ..

जब शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो यूरिन गाढ़ा होने लगता है। इससे उसमें मौजूद मिनरल्स एक जगह जमने लगते हैं, जो आगे चलकर स्टोन का रूप ले सकते हैं।

क्या करें...

हर दिन कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। गर्मियों में यह मात्रा और भी बढ़ानी चाहिए। नींबू पानी, ओआरएस या हल्का नमक मिला पानी पीने से भी फायदा मिलता है।

सोडियम की अधिकता से खतरा..

नमक में मौजूद सोडियम शरीर में कैल्शियम के उत्सर्जन को बढ़ा देता है, जिससे यह पेशाब के जरिए पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाता और किडनी में जमा होकर पथरी बना सकता है।

क्या करें..

प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, नमकीन, अचार, और फास्ट फूड जैसे अत्यधिक नमक वाले आहार से दूरी बनाएं। यदि पहले से किडनी स्टोन की आशंका है, तो लो-सोडियम डाइट अपनाना जरूरी है।

ऑक्सलेट वाली चीजों का अधिक सेवन...

ऑक्सलेट एक ऐसा यौगिक है जो शरीर में जाकर कैल्शियम से मिलकर स्टोन बना सकता है। कुछ खास खाद्य पदार्थों जैसे पालक, चाय, चॉकलेट, मूंगफली, रेवड़ी और चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है।

क्या करें..

इन चीजो को पूरी तरह से बंद करने की जरूरत नहीं है, लेकिन इन्हें सीमित मात्रा में और संतुलित आहार के रूप में लें। साथ में पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर ऑक्सलेट को बेहतर तरीके से प्रोसेस कर सके।

रेड मीट और ज्यादा प्रोटीन..

एनिमल प्रोटीन से बढ़ता है यूरिक एसिड - रेड मीट, अंडा, और पोल्ट्री में मौजूद प्रोटीन शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकते हैं, जिससे स्टोन बनने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा ये पदार्थ यूरिन में साइट्रेट की मात्रा घटाते हैं, जो प्राकृतिक रूप से स्टोन को रोकने में मदद करता है।

क्या करें..

प्रोटीन का सेवन करें लेकिन सीमित मात्रा में। प्लांट बेस्ड प्रोटीन को प्राथमिकता दें जैसे दालें, बीन्स और साबुत अनाज।

मीठा और शुगर ड्रिंक्स....

कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स, और फ्लेवर्ड जूस में फ्रक्टोज़ और हाई लेवल शुगर होता है जो शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाता है। इसके अलावा इनमें फॉस्फोरिक एसिड भी होता है, जो यूरिन को अम्लीय बनाकर स्टोन बनने की प्रक्रिया को तेज कर देता है।

क्या करें...

इनकी जगह नारियल पानी, सादा पानी और नींबू पानी जैसे हेल्दी विकल्प चुनें। ये न केवल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, बल्कि किडनी की सफाई में भी मदद करते हैं।

किडनी स्टोन से बचाव कैसे करें?

किडनी स्टोन से बचने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव सबसे महत्वपूर्ण है। नीचे दिए गए उपायों को अपनाकर इस दर्दनाक समस्या से बचा जा सकता है:

रोजाना पर्याप्त पानी पिएं..

1. हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों का संतुलित सेवन करें। 2. फास्ट फूड, चीज़, बटर, पिज़्ज़ा, और जंक फूड को कम से कम खाएं। 3. नींबू पानी, नारियल पानी और तुलसी का सेवन करें — ये नेचुरल स्टोन प्रिवेंटर हैं। 4. नियमित एक्सरसाइज करें और वजन को कंट्रोल में रखें। 5. पेशाब रोकने की आदत से बचें।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।