Foods to Avoid After Eating Curd: दही खाने के बाद इन चीजो के सेवन से बचे, वरना स...

foods-to-avoid-after-eating-curd

Foods to Avoid After Eating Curd: दही खाने के बाद इन चीजो के सेवन से बचे, वरना स्वास्थ्य पर पड़ेगा भारी असर!

foods to avoid after eating curd दही खाने के बाद इन चीजो के सेवन से बचे वरना स्वास्थ्य पर पड़ेगा भारी असर

Foods to Avoid After Eating Curd: गर्मियों के मौसम लोग दही खाना खूब पसंद करते है। और दही गर्मियों में ठडंक देने का काम करती है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद भी होता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक गुण, कैल्शियम, विटामिन बी-12 और पाचन में सहायक बैक्टीरिया हमारे शरीर के लिए रामबाण का काम करता है। लेकिन दही खाने के बाद कुछ विशेष चीजों के सेवन से बचें। आज हम इस आर्टिकल में आपको दही खाने के बाद किन चीजों से परहेज करना चाहिए इस बारें में बताएंगे। Read More: Seeing Lizard in Dream Good or Bad: जानिए सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ..?

दही के साथ या उसके तुरंत बाद नानवेज खाना पड़ेगा भारी...

आयुर्वेद के अनुसार दही और मछली या मांसाहार का मेल सही नहीं होता इन दोनों की तासीर एक-दूसरे के विपरीत होती है। दही की प्रकृति ठंडी होती है जबकि मांस और मछली की तासीर गर्म मानी जाती है। इनका एक साथ सेवन करने से शरीर में विषैले तत्व बन सकते हैं, जिससे त्वचा रोग जैसे सफेद दाग या एलर्जी, अपाचन, एसिडिटी और शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है।

दही के बाद प्याज खाना नुकसानदायक...

गर्मियों में अक्सर लोग रायता या दही के साथ प्याज का सेवन करते हैं, जो स्वाद में भले ही अच्छा लगे, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से यह संयोजन हानिकारक हो सकता है। प्याज की तासीर गर्म होती है जबकि दही की ठंडी। यह विपरीत प्रकृति का मिश्रण शरीर में गैस, सूजन, और कभी-कभी पेट दर्द का कारण बन सकता है।

दही और आम (मैंगो) का एक साथ सेवन...

गर्मी के मौसम में आम और दही दोनों ही बहुत खाए जाते हैं। लेकिन इन्हें एक साथ खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बन सकता है। दरअसल, आम में शर्करा (sugar) की मात्रा अधिक होती है जबकि दही में बैक्टीरिया होते हैं। जब ये दोनों एक साथ पेट में पहुंचते हैं, तो वे पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं और पेट फूलना, अपच, या डायरिया जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

दही खाने के बाद चाय या कॉफी पीना हानिकारक..

कई लोग दही खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी का सेवन करते है, जो स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। गर्म पेय पदार्थों में टैनिन और कैफीन होते हैं, जो दही के प्रोटीन के साथ रिएक्ट कर सकते हैं और पाचन को बाधित कर सकते हैं। इससे एसिडिटी, अपचन, और पेट में जलन की समस्या हो सकती है।

दही के बाद खट्टी चीजों का सेवन करना नुकसानदायक...

नींबू, आंवला, इमली जैसी खट्टी चीजों का सेवन दही खाने के बाद नहीं करना चाहिए। खट्टी चीजों और दही के साथ मिलने से शरीर में अम्लता (acidity) बढ़ सकती है। यह संयोजन शरीर की पीएच वैल्यू को असंतुलित कर सकता है, जिससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।

रात को दही के सेवन के बाद मीठा खाने से करे परहेज..

रात को दही खाना अपने आप में कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार उचित नहीं माना जाता, क्योंकि इससे कफ दोष बढ़ता है। यदि रात को दही खाने के बाद आप मिठाइयां या अन्य मीठा खाते हैं, तो यह शरीर में शर्करा का स्तर अचानक बढ़ा सकता है, जिससे ब्लड शुगर असंतुलन और मोटापा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

झेलनी पड़ सकती हैं ये समस्याएं...

1. पेट दर्द और गैस की शिकायत 2. त्वचा पर दाने या एलर्जी 3. पाचन तंत्र की गड़बड़ी 4. लिवर पर अतिरिक्त दबाव 5. इम्यून सिस्टम का कमजोर होना 6. शरीर में टॉक्सिन्स का जमाव

क्या करें, क्या न करें...

क्या करें...

1. दही को दिन में खाना सबसे अच्छा होता है। 2. दही को सादा या काली मिर्च और जीरे के साथ खाएं। 3. खाने से लगभग 30 मिनट पहले या बाद में फलों का सेवन करें। 4. यदि रात में दही खाना हो, तो उसमें थोड़ा सा काली मिर्च या त्रिफला पाउडर मिलाकर खाएं।

क्या न करें..

1. दही खाने के बाद चाय, कॉफी, मछली, प्याज, आम या खट्टी चीजें न खाएं। 2. एक ही समय में ठंडी और गर्म तासीर वाली चीजें न खाएं। 3. दही को कभी भी गरम करके न खाएं।      

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।