Best Vegetables for Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान हैं ये सब्जियां...

best-vegetables-for-diabetes-control

Best Vegetables for Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान हैं ये सब्जियां...

best vegetables for diabetes डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान हैं ये सब्जियां

Best Vegetables for Diabetes: डायबिटीज यानी मधुमेह आज के दौर की एक आम लेकिन गंभीर बीमारी बन गई है। भारत में करोड़ों लोग टाइप-2 डायबिटीज़ से पीड़ित हैं। इस स्थिति में शरीर में ब्लड शुगर लेवल लगातार बढ़ा रहता है, जो आंखों, हृदय, किडनी और नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस पर नियंत्रण के लिए दवाइयों के साथ संतुलित आहार और विशेष सब्जियों का सेवन बेहद जरूरी है। कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती हैं। आइए जानें ऐसी ही सब्जियों के बारे में जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं। Read More: World Blood Donor Day: ब्लड डोनेशन करने से पहले जानिए इससे जुड़ी अहम बातें…

शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद...

1. करेला (Bitter Gourd)

करेला को डायबिटीज़ के इलाज में आयुर्वेदिक औषधि की तरह देखा जाता है। इसमें पोलिपेप्टाइड-P नामक एक कंपाउंड पाया जाता है जो इंसुलिन की तरह काम करता है। साथ ही इसमें चारंटिन (Charantin) नाम का तत्व भी होता है, जो ब्लड ग्लूकोज को कम करने में मदद करता है। [caption id="attachment_85388" align="alignnone" width="300"]Benefits Of Bitter Gourd  [/caption]

कैसे लें..

करेले का रस सुबह खाली पेट पिएं या सब्जी के रूप में नियमित शामिल करें।

2. फूलगोभी और पत्ता गोभी...

इन सब्जियों में फाइबर और विटामिन K भरपूर होता है। साथ ही ये लो-कार्ब सब्जियां होती हैं, जो डायबिटीज़ मरीजों के लिए परफेक्ट हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन कम करते हैं और रक्त शर्करा को नियंत्रित रखते हैं।

कैसे लें..

गोभी की सब्जी, पराठा या सूप बनाकर खा सकते हैं। इनका अचार या उबला रूप भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. ब्रोकली

ब्रोकली को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें सल्फोराफेन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है और हृदय को सुरक्षित रखता है।

कैसे लें..

उबली या हल्की भुनी हुई ब्रोकली को सलाद या सब्जी के रूप में खाएं।

4. मेथी के पत्ते...

मेथी के पत्तों और दानों में ग्लूकोसाइड्स होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करते हैं और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देते।

कैसे लें..

मेथी की भाजी, पराठा, या अंकुरित मेथी दाने का सेवन करें।

5. लौकी (Bottle Gourd)

लौकी पानी से भरपूर और कैलोरी में कम होती है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखती है। डायबिटीज़ मरीजों के लिए यह आदर्श सब्जी मानी जाती है।

कैसे लें..

लौकी का सूप, सब्जी या जूस बनाकर लें। सुबह लौकी का रस भी लाभकारी होता है।

6. पालक (Spinach)

पालक में मैग्नीशियम, फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। पालक में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यह कैलोरी में भी कम होती है। [caption id="attachment_59153" align="alignnone" width="300"]palak palak[/caption]

कैसे लें...

पालक की सब्जी, सूप या स्मूदी के रूप में सेवन करें। इसे अंकुरित दालों के साथ भी खा सकते हैं।

7. भिंडी (Lady Finger/Okra)

भिंडी में घुलनशील फाइबर और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को अवशोषित होने से रोकते हैं। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती है और मधुमेह नियंत्रण में सहायक होती है।

कैसे लें...

भिंडी की सब्जी या स्टीम्ड भिंडी खाएं। भिंडी के टुकड़े पानी में भिगोकर सुबह वह पानी पीना भी लाभदायक होता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए सब्जियों के सेवन से जुड़े सुझाव...

1. सब्जियों को तलने की बजाय भूनें, उबालें या भाप में पकाएं। 2. नमक और तेल की मात्रा नियंत्रित रखें, खासकर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए। 3. दिनभर में 3-5 सर्विंग सब्जियों का सेवन आदर्श माना जाता है। 4. कोशिश करें कि सब्जियां ताजे और सीजनल हों। 5. सब्जियों को अंकुरित दालों या साबुत अनाज के साथ लें ताकि पोषण और भी बढ़े।  

संबंधित सामग्री

PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं CM डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश

PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर विकसित वैदिक घड़ी ने प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी का ध्यान खींचा। यह घड़ी न केवल समय बताती है बल्कि मुहूर्त और पंचांग भी देती है।

पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला, मौत!

जुर्म गाथा

पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला, मौत!

In Rajasthan's Karauli, a woman was fatally attacked with an iron rod over a dispute related to fetching water. The incident led to her death.

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

लाइफ स्टाइल

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

A South Indian cooking expert shares a nutritious recipe for Protein Dosa, ideal for fitness enthusiasts and busy mornings.

यूपी को मिला विकास का नया कॉरिडोर,पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे

देश-विदेश

यूपी को मिला विकास का नया कॉरिडोर,पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब 6 घंटे में पूरी होगी। 12 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा।

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, सिर धड़ से अलग, कई घायल

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, सिर धड़ से अलग, कई घायल

उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा ट्रक और बोलेरो की टक्कर के कारण हुआ।