बनाइये मुंह में घुल जाने वाली एगलेस कड़ाही ब्राउनी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे! जानिए रेसिपी
चलिए इस बार बिना किसी खास मौके के घर पर ट्राई करें बिना अंडे और ओवन वाली ब्राउनी, यकीन माने इसका स्वाद एक बार चख लिया तो बार-बार बनाने का मन करेगा। ऐसा जरूरी तो नहीं कि कोई खास ओकेजन होगा तभी हम घर में कुछ मीठा बनाएंगे। फिर उसपर अगर आप वेजिटेरियन हैं तो अक्सर ही तीज-त्योहार पर स्वीट डिश में ट्रेडिशनल मिठाइयां ही घर में बनती होंगी। लेकिन ये रेसिपी आपका दिन बना देगी अगर आप वेजिटेरियन हैं और बिना ओवन के ब्राउनी बनाने की सोच रहे हैं तो यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें

बिना ओवन के एगलेस ब्राउनी बनाने की रेसिपी
सामग्री इस प्रकार हैं
3-4 कप मैदा
1/3 कोको पाउडर
1/2 कप मक्खन
3/4 कप दही
1 कप डार्क चॉकलेट के टुकड़े
1/4 छोटे चम्मच नमक
3/4 कप शुगर
2 छोटे चम्मच बेकिंग पाउडर
1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
1/2 कप अखरोट और बादाम के टुकड़े
8 × 8 इंच की ट्रे
चलिए बनाने की विधि जानते हैं
कड़ाही में एक चम्मच नमक डालकर उसपर स्टैंड या कटोरी रखें, जिससे उसके ऊपर ट्रे रखी जा सके।
इसमें नमक 10 मिनट के लिए गर्म होने दें।
दूसरी तरफ बैटर की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए एक बड़े से कटोरे में पिघली हुई चॉकलेट और मक्खन को मिक्स कर लेना है।
इसके बाद बैटर में पिसी हुई चीनी, दही और वनीला एसेंस भी मिलाएं।
अब इस मिश्रण में मैदा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर भी मिक्स करें।
मिश्रण को मिलाते हुए एक गाढ़ा और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
कड़ाही में रखे स्टैंड पर मक्खन लगाकर बेकिंग ट्रे रखें।
उसमें तैयार किया गया बैटर डाल दें।
कड़ाही में बैटर को कम से कम 40-45 मिनट तक पकाना है।
हर थोड़ी देर में टूथपिक की मदद से चेक करते रहें कि बैटर सॉफ्ट हुआ या नहीं।
टूथपिक डालकर देखें, अगर वह एकदम साफ बाहर निकाल आती है तो समझ जाएं ब्राउनी तैयार हो गई है।
ब्राउनी के बनने टाइम कड़ाही के साइज पर भी निर्भर करता है, कई बार 30 मिनट के अंदर ही यह तैयार हो जाती है।
ब्राउनी बाहर की तरफ आने लगे और सॉफ्ट हो जाए तो वह बन चुकी है। उसे गैस से नीचे उतरकर ठंडा होने के लिए रख दें।
ठंड होने के बाद इन्हें छोटे-छोटे पीस में काट लें।
आपकी बिना ओवन के एगलेस ब्राउनी बनकर तैयार है