आलू-प्याज को एक साथ रखने से दोनों हो सकते हैं जल्दी खराब, जानिए लंबे समय तक ताजा रखने का सही तरीका

आलू-प्याज एक साथ न रखें

आलू-प्याज को एक साथ रखने से दोनों हो सकते हैं जल्दी खराब, जानिए लंबे समय तक ताजा रखने का सही तरीका

आलू और प्याज एक साथ रखने पर एथिलीन गैस से दोनों जल्दी खराब हो सकते हैं। जानिए इन्हें ताजा रखने के सही तरीके।

आलू-प्याज को एक साथ रखने से दोनों हो सकते हैं जल्दी खराब जानिए लंबे समय तक ताजा रखने का सही तरीका

आलू-प्याज को एक साथ रखने से दोनों हो सकते हैं जल्दी खराब, जानिए लंबे समय तक ताजा रखने का सही तरीका

हम सभी का किचन में आलू और प्याज के बिना कोई भी काम नहीं चलता है। हम अक्सर बाजार से इन्हें एक साथ खरीदते हैं और घर आकर सुविधा के लिए एक ही टोकरी में रख देते हैं। देखने में आपको भी शायद यह बहुत आम बात लगती हो, लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपकी यह छोटी-सी आदत इन दोनों सब्जियों को समय से पहले सड़ा सकती है?आलू और प्याज को न रखें एक साथ

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। आलू और प्याज को कभी भी एक ही जगह पर नहीं रखना चाहिए। दरअसल, प्याज से एथिलीन गैस और नमी निकलती है। जब आलू इस गैस के संपर्क में आते हैं, तो वे जल्दी अंकुरित होने लगते हैं और अंदर से नरम होकर गलने लगते हैं।

दूसरी तरफ, आलू में भी अपनी एक अलग नमी होती है। जब प्याज इस नमी के संपर्क में आते हैं, तो वे भी जल्दी सड़ने लगते हैं और उनमें से बदबू आने लगती है। सीधे शब्दों में कहें तो रसोई में ये दोनों सब्जियां एक-दूसरे की 'दुश्मन' हैं। अगर आप इन्हें साथ रखेंगे, तो आपका पैसा और सब्जी दोनों बर्बाद होंगे।

अपनी सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए आप इन आसान टिप्स को अपना सकते हैं:

आलू को रखने का सही तरीका

आलू को हमेशा किसी ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखना चाहिए। इन्हें कभी भी प्लास्टिक की थैली में बांधकर न रखें, बल्कि किसी खुली टोकरी या पेपर बैग में रखें ताकि उन्हें अच्छी तरह से हवा लगती रहे।

प्याज को रखने का सही तरीका

प्याज को भी खुली हवा की बहुत जरूरत होती है। इन्हें जालीदार बैग, जूट के थैले या खुली टोकरी में रखें। बस इस बात का ध्यान रखें कि प्याज की टोकरी आलू से कुछ दूरी पर रखी हो।

इन दोनों के अलावा, लहसुन को आप प्याज के साथ रख सकते हैं, क्योंकि दोनों को स्टोर करने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है। इसलिए, अगली बार जब आप बाजार से आलू और प्याज खरीद कर लाएं, तो उन्हें अलग-अलग टोकरियों में रखना बिल्कुल न भूलें।

संबंधित सामग्री

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

राज्य

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

डिंडोरी जिले में धान के ओपन कैंप का निरीक्षण करते हुए शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने खराब धान की स्थिति उजागर की।

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

राज्य

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

डिंडोरी जिले के शहपुरा में धान का असुरक्षित भंडारण देख विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने चिंता व्यक्त की, बारिश में धान खराब होने की आशंका।

बेसन में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? तो अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, महीनों नहीं होगा खराब!

लाइफ स्टाइल

बेसन में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? तो अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, महीनों नहीं होगा खराब!

बरसात के दौरान बेसन में कीड़े लगने की समस्या आम है। जानिए कुछ आसान उपाय जिनसे बेसन को महीनों तक फ्रेश और सुरक्षित रखा जा सकता है।

पन्ना में खुले आसमान के नीचे सड़ रहा सरकारी धान: बारिश में भीगा अनाज, ढेरों से निकलने लगीं कोंपलें

राज्य

पन्ना में खुले आसमान के नीचे सड़ रहा सरकारी धान: बारिश में भीगा अनाज, ढेरों से निकलने लगीं कोंपलें

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अनाज के रखरखाव में लापरवाही से धान खराब हो गया है। बारिश के कारण धान में नमी बढ़ी और अंकुरित हो गया।

फ्रिज में रखा खीरा 2 दिन में सिकुड़कर हो गया बेकार? फेंकने के बजाय आजमाएं ये ट्रिक

लाइफ स्टाइल

फ्रिज में रखा खीरा 2 दिन में सिकुड़कर हो गया बेकार? फेंकने के बजाय आजमाएं ये ट्रिक

सिकुड़ गए खीरे को दोबारा फ्रेश और क्रंची बनाने के घरेलू टिप्स, जिसमें बर्फ का पानी और गीले किचन टॉवल का इस्तेमाल शामिल है.