Korba Husband Murder News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौकाने वाला खबर सामने आ रही है। एक पत्नी ने लकवाग्रस्त पति को कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि, 27 जनवरी शुक्रवार के दिन महिला ने बेटे से फूलों में छिड़काव करने के लिए कीटनाशक मंगवाया और पति को पानी में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया, हालत बिगड़ने पर युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 30 जनवरी को युवक की मौत हो गई।
बेटे ने दी पुलिस को जानकारी
आरोपी महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि , मां किसी से कॉल पर बात कर रही थी, जिसके बाद पुलिस को महिला पर गैर मर्द से अफेयर की आशंका है।

पता दें, मृतक का नाम अरुण सिंह है, जिसकी उम्र 38 वर्ष है और वो लकवे से ग्रसित है। और परिवार के साथ आशा नगर लाटा में रहता था। डेढ़ साल पहले उसे लकवा मारा तब से ही पत्नी बंटी देवी उसकी देखभाल करती आ रही है। लेकिन 27 जनवरी को पानी में कीटनाशक मिलाकर पति को दे दिया, जिससे पति की मौत हो गई।
बेटी ने देखा था जहर मिलाते
जानकारी के मुताबिक बेटी ने बंटी देवी को पानी में कीटनाशक मिलाते देखा और उसने भाई को बताया। तो जब 13 वर्षीय बेटे ने कीटनाशक की बोतल देखी तो वो खाली थी। फिर जब अरुण की तबीयत बिगड़ने लगी तो पत्नी ने जानबूझकर हॉस्पिटल ले जाने में देरी की। 28 जनवरी को हॉस्पिटल ले गई। और 30 को पति ने दम तोड़ दिया।

बच्चों की गवाही के चलते हुआ खुलासा
आरोपी महिला के बच्चों की गवाही के आधार पर महिला को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की। तब आरोपी महिला ने जुर्म कबूल कर लिया।
जांच में इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। वहीं, यह भी सामने आया कि अरुण सिंह लकवाग्रस्त और टीबी के मरीज थे। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी अपनी बीमारी से तंग आकर या कथित प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू करने की चाहत में पति की हत्या की।
