wife killed paralyzed husband: कोरबा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने लकवाग्रस्त पति से छुटकारा पाने के लिए उसे कीटनाशक पिला दिया। घटना को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन बच्चों की मासूम गवाही ने पूरी साजिश उजागर कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
wife killed paralyzed husband: अस्पताल पहुंचते ही मौत
यह सनसनीखेज मामला दर्री थाना क्षेत्र के लाटा अटल आवास का है। शुक्रवार को 38 वर्षीय अरुण सिंह को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया ही था कि कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। शुरुआत में मामला संदिग्ध बीमारी का लगा, लेकिन हालात और बच्चों की बातें सुनकर पुलिस को शक हुआ।
wife killed paralyzed husband: बेटे से मंगवाई थी दवा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पत्नी 35 वर्षीय बंटी देवी ने दो दिन पहले अपने 13 साल के बेटे को घर के फूलों में डालने के बहाने कीटनाशक मंगवाया था। गुरुवार रात उसने बच्चों को कमरे से बाहर भेज दिया और पति को गिलास में कुछ पिला दिया। उस वक्त बच्चों को भनक तक नहीं लगी कि अंदर क्या हो रहा है।
खिड़की से बेटी ने देखा खौफनाक मंजर
मामले में सबसे अहम कड़ी बनी 10 वर्षीय बेटी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसने खिड़की से देखा, मां अपने पिता को गिलास से कुछ पिला रही थी। कुछ देर बाद रात करीब डेढ़ बजे अरुण सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उल्टियां शुरू हो गईं। बच्चों ने मां से अस्पताल चलने को कहा, लेकिन वह टालमटोल करती रही।
Also Read-छत्तीसगढ़ में होगा सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ.. सीएम साय होंगे शामिल
सुबह अस्पताल ले गई, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पूरी रात हालत बिगड़ती रही। सुबह जब अरुण सिंह बेहद गंभीर हो गया, तब बंटी देवी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामला पूरी तरह पलट गया और पुलिस हरकत में आ गई।
Also Read-CM विष्णुदेव साय 30 और 31 जनवरी को करेंगे नारायणपुर जिले का दौरा
बच्चों की गवाही से टूटा सच का ताला
बच्चों की बातों के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने बंटी देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान वह ज्यादा देर तक सच छिपा नहीं पाई। महिला ने स्वीकार किया कि उसने पति को कीटनाशक पिलाया था और इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
प्रेम प्रसंग या बीमारी से तंग आकर हत्या?
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि अरुण सिंह लंबे समय से लकवाग्रस्त थे और टीबी से भी पीड़ित थे। माना जा रहा है कि बीमारी से परेशान पति और कथित प्रेम संबंधों के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस आरोपी महिला के मोबाइल कॉल डिटेल, पारिवारिक हालात और अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल, कोरबा की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, और अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं कि इस हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है।
