किताब-यूनिफॉर्म के नाम पर दबाव की शिकायतें,अब स्कूलों की होगी निगरानी

bhopal-private-school-news

किताब-यूनिफॉर्म के नाम पर दबाव की शिकायतें,अब स्कूलों की होगी निगरानी

किताब-यूनिफॉर्म के नाम पर दबाव की शिकायतेंअब स्कूलों की होगी निगरानी

Bhopal Private School: राजधानी में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर तय दुकानों से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाए जाने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि किसी भी स्कूल को अभिभावकों को विशेष दुकान से सामग्री खरीदने के लिए बाध्य करने का अधिकार नहीं है।

[caption id="attachment_137593" align="alignnone" width="1023"]किताब-यूनिफॉर्म के नाम पर दबाव की शिकायतें किताब-यूनिफॉर्म के नाम पर दबाव की शिकायतें[/caption]

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल

Bhopal Private School: नया शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसनी शुरु कर दी है। भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने प्राइवेट स्कूलों में यूनिफॉर्म-बुक को लेकर आदेश जारी किए हैं।

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकेंगी

इस आदेश के अनुसार प्राइवेट स्कूल स्टूडेंट्स या उनके पैरेंट्स पर किसी एक निर्धारित दुकान से यूनिफॉर्म, कॉपी-किताबें या जूते खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेंगे। इसको लेकर कलेक्टर ने 8 टीमों का गठन भी किया है जो प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकेंगी।

इन टीमों में एसडीएम के साथ तहसीलदार व सरकारी स्कूल के प्राचार्यों को रखा गया है। कलेक्टर ने सभी टीमों को कहा है कि किसी पेरेंट्स की जैसे ही शिकायत मिले, उस पर तत्काल एक्शन लिया जाए और संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने बनाईं ये आठ टीमें

Bhopal Private School: कोलार- एसडीएम पीसी पांडेय, तहसीलदार एनएस परमार, प्राचार्य आरके यादव, शीला मौर्य और बीआरसी रूपाली रिछारिया। शहर वृत्त- एसडीएम दीपक पांडेय, तहसीलदार रामप्रकाश पांडे, प्राचार्य एसके उपाध्याय, एसएस सिसौदिया और बीआरसी अमित श्रीवास्तव। एमपी नगर- एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार दीपक कुमार द्विवेदी, प्राचार्य एसके खांडेकर, वंदना शुक्ला और नूतन सक्सेना। गोविंदपुरा- एसडीएम भुवन गुप्ता, तहसीलदार सौरभ वर्मा, प्राचार्य विनोद राजोरिया, स्मिता मेश्राम और चक्रेश कुमार जैन। टीटी नगर- एसडीएम अर्चना शर्मा, तहसीलदार कुणाल राउत, प्राचार्य अभिषेक बैंस, सरला कश्यप और मनोज रोहतास। बैरागढ़- एसडीएम रविशंकर राय, तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह, प्राचार्य अनामिका खरे, नीलम बसानिया और वेरोनिका मंडल। बैरसिया- एसडीएम आशुतोष शर्मा, तहसीलदार दिलीप चौरसिया, बीईओ आरएन श्रीवास्त्री, प्राचार्य गीता जोशी और बृजेंद्र कुमार कटारे। हुजूर- एसडीएम विनोद सोनकिया, तहसीलदार आलोक पारे, प्राचार्य सुनीता जैन, रचना श्रीवास्तव और अमिता शर्मा।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।