Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal: बाघ के बदले लाए गए किंग कोबरा की मौत
  • मध्य प्रदेश

Bhopal: बाघ के बदले लाए गए किंग कोबरा की मौत

Narendra Singh June 19, 2025

Karnataka to bhopal king cobra : ढाई महीने भी नहीं जिए “नागार्जुन”

Karnataka to bhopal king cobra : भोपाल, मध्यप्रदेश। वन विहार नेशनल पार्क में दुर्लभ प्रजाति के एक किंग कोबरा “नागार्जुन” की बुधवार को अचानक मौत हो गई। यह वही सांप था, जिसे हाल ही में कर्नाटक के पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क, मैंगलोर से दो बाघों के बदले भोपाल लाया गया था।

पशु विनिमय योजना के तहत आया था किंग कोबरा

6 अप्रैल 2025 को कर्नाटक से दो नर किंग कोबरा — आठ वर्षीय नागशयना और पांच वर्षीय नागार्जुन — को भोपाल लाया गया था। वन्य प्राणी आदान-प्रदान (Animal Exchange) योजना के तहत यह विनिमय हुआ था। दोनों को विशेष निगरानी और नियंत्रित वातावरण में रखा गया था क्योंकि किंग कोबरा को highly sensitive species में गिना जाता है।

CCTV में दिखी अनहोनी

बुधवार सुबह वन विहार के कर्मचारियों को सीसीटीवी में नागार्जुन की कोई गतिविधि नजर नहीं आई। शक होने पर डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और नागार्जुन को मृत पाया। पोस्टमार्टम के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

वन विहार प्रबंधन के अनुसार, नागार्जुन की हालत मंगलवार शाम तक सामान्य थी। उसकी गतिविधियों की निगरानी 24×7 की जा रही थी। एक्सपर्ट्स से लगातार संपर्क में रहकर उसके व्यवहार और सेहत की रिपोर्ट तैयार की जा रही थी। अब मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सामने आ पाएगी।

दो बाघ दिए, एक कोबरा ही बचा

इस आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत दो बाघों के बदले दो किंग कोबरा भोपाल लाए गए थे। अब इनमें से एक सांप की मौत हो चुकी है। फिलहाल मध्यप्रदेश में सिर्फ एक ही किंग कोबरा जीवित है, जो इंदौर में मौजूद है।

संरक्षण और प्रजनन योजना को झटका

वन विहार में एक्स-सीटू संरक्षण (ex-situ conservation) और किंग कोबरा की प्रजनन योजना पर काम किया जा रहा था। नागार्जुन की मौत से इस योजना को बड़ा झटका लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस संवेदनशील प्रजाति के लिए जलवायु, तापमान और आहार व्यवस्था को लेकर और अधिक अध्ययन और अनुकूलन की आवश्यकता है।

Read More :- 14 महीने की सबसे बड़ी राहत: खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Banaskantha News: गुजरात में शराबबंदी फिर सवालों के घेरे में, बनासकांठा में लाखों की विदेशी शराब जब्त
Next: पाकिस्तान आर्मी चीफ ने भारत-पाक संघर्ष खत्म कराने का क्रेडिट दिया

Related Stories

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.