Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kantara Chapter 1 Trailer Release: धार्मिक मान्यता और अलौकिक शक्तियों की रहस्यमयी कहानी, फैंस की बढ़ी उत्सुकता…
  • एंटरटेनमेंट

Kantara Chapter 1 Trailer Release: धार्मिक मान्यता और अलौकिक शक्तियों की रहस्यमयी कहानी, फैंस की बढ़ी उत्सुकता…

Hema Gupta September 23, 2025

Kantara Chapter 1 Trailer Release: होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा: चैप्टर1’ का मोस्टअवेटेड ट्रेलर 22 सितंबर को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही हैं। इस ट्रेलर ने केवल 3 मिनट में दर्शकों का दिल जीत लिया।

Read More: Jacqueline Money laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत!

बता दें कि, साल 2022 में रिलीज हुई ‘कांतारा’ काफी हिट रही। इसकी पॉपुलैरिटी को देखकर ही इसके प्रीक्वल का ऐलान कर दिया।

कैसी है फिल्म की कहानी?

‘कांतारा: चैप्टर 1’ की कुल रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है। फिल्म का सिनॉप्सिस दर्शकों को 2022 में आई ‘कांतारा’ के धार्मिक अनुष्ठानों की उत्पत्ति तक ले जाता है। इसमें लिखा गया है कि, “2022 की सनसनीखेज घटनाओं से बहुत पहले, एक मान्यता का जन्म हुआ था। कदंब वंश के शासनकाल के दौरान 300 ईस्वी में स्थापित ‘कांतारा: चैप्टर 1’ दर्शकों को बनवासी के रहस्यमय जंगलों में ले जाता है, जहां दिव्य आत्माएं जागृत होती हैं और दैव परंपरा की जड़ें जमती हैं।”

नागा साधु की भूमिका में ऋषभ शेट्टी…

सिनॉप्सिस के अनुसार, ऋषभ शेट्टी फिल्म में एक नागा साधु की भूमिका निभा रहे हैं। वे नश्वर और दिव्य के बीच एक पुल का काम करेंगे। साइट पर लिखा है-

“ऋषभ शेट्टी एक भयंकर नागा साधु के रूप में नजर आएंगे। वह एक योद्धा, एक रहस्यवादी हैं, जिनकी नियति नश्वर और दिव्य के बीच पुल बनना है। प्राचीन रीति-रिवाज, अलौकिक शक्तियां और आदिवासी संघर्ष इस अनोखे सिनेमाई अनुभव में टकराएंगे। यह केवल एक प्रीक्वल नहीं, बल्कि मिथक की उत्पत्ति की दास्तान है।”

ट्रेलर में छिपा है रहस्य…

ट्रेलर में मेकर्स ने कहानी के प्रमुख रहस्यों को उजागर नहीं किया, जिससे फैंस की जिज्ञासा और बढ़ गई है। प्रीक्वल की यह कहानी दर्शकों को यह जानने के लिए उत्साहित कर रही है कि इस साल की सबसे बड़ी फिल्म में मेकर्स क्या नया पेश करेंगे।

8 भाषाओं में होगी रिलीज…

फिल्म को 8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा: हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, बांग्ला, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम। इस बहुभाषी रिलीज की रणनीति फिल्म को अलग-अलग क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करेगी।

ग्रैंड वॉर सीक्वेंस और शूटिंग…

मेकर्स ने फिल्म के लिए एक भव्य वॉर सीक्वेंस तैयार किया है। इस सीक्वेंस में 500 से ज्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल थे। इसे 25 एकड़ में फैले ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों तक फिल्माया गया। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े और चुनौतीपूर्ण सीक्वेंसेज में से एक है।

रिलीज डेट और भाषाएं…

‘कांतारा: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगू, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी में रिलीज होगी। फिल्म अपनी सांस्कृतिक जड़ों को बनाए रखते हुए विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी।

ब्लॉकबस्टर रिलीज और कमाई…

‘कांतारा’ 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी और यह तुरंत ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई। भारत में इस फिल्म ने 309 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Flight Incident: विमान के पहिए में छिपकर दिल्ली पहुंचा अफगानिस्तान का 13 साल का किशोर
Next: Gwalior: दुकान के बाहर पेशाब कर रहा था शख्स, मना किया तो तान दी पिस्टल

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.