israel-airstrikes-gaza-school-16-dead-75-injured

Israel airstrikes : गाजा स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 16 की मौत, 75 से ज्यादा घायल 

By : Shital Sharma
Israel airstrikes : गाजा स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 16 की मौत, 75 से ज्यादा घायल 

इजरायली सेना ने स्कूल को बताया आतंकियों का अड्डा

 Israel airstrikes :  इजरायली सेना ने एक बार फिर गाजा के एक स्कूल पर हवाई हमला किया। जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी और 75 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

ये स्कूल संयुक्त राष्ट्र (UN) से संबंधित था, जहां शरणार्थियों ने शरण ली थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इजरायली सेना ने पहले स्कूल को घेरा और फिर उस पर हमला किया। इजरायली हमले के कारण स्कूल की इमारत ढह गई, जिसमें बच्चे फंस गए। संयुक्त राष्ट्र के बचाव दल के मुताबिक, सेना ने पिछले महीने भी एक स्कूल को निशाना बनाया था।

Israel airstrikes gaza school

स्थानीय लोग राहत बचाव कार्य चला रहे हैं। अब तक दो बच्चों को बचाया जा चुका है, जिसमें से एक लड़की के हाथ में गंभीर चोट आई है। दूसरे बच्चे के चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं। हवाई हमले के बाद, शरणार्थियों ने स्कूल के आसपास के क्षेत्र को खाली कर दिया।

इजरायली सेना ने पहले स्कूल को एक सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया था, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मृतकों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं। 50 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि बाकियों का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। इजरायली सेना ने इस स्कूल को आतंकवादियों का अड्डा बताया था।

हमले से बचने के लिए सैकड़ों शरणार्थी स्कूल के आसपास के इलाके से भाग गए हैं। इससे पहले इजरायल ने स्कूल को सेफ जोन घोषित कर दिया था। पिछले महीने स्कूल पर हुए हमले में 40 से अधिक लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हो गए थे।

Israel airstrikes gaza school

इजरायल और हमास के बीच पिछले नौ महीने से युद्ध चल रहा है। अब तक, 38,000 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है, जिनमें 14,500 बच्चे शामिल हैं। गाजा के करीब 80 फीसदी लोग बेघर हो गए हैं। युद्ध अब मिस्र की सीमा के पास गाजा के राफा शहर तक पहुंच गया है।

दरअसल, युद्ध की शुरुआत में लोगों ने उत्तरी गाजा छोड़कर इजरायली कार्रवाई से बचने के लिए राफा में शरण ली थी। मीडिया रि्पोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में दस लाख से अधिक लोग रहते हैं। अब इजरायली सेना यहां भी हमले की योजना बना रही है।

Israel airstrikes इजरायल का तर्क है कि उन्होंने अब तक हमास की 24 बटालियनों को खत्म कर दिया है। लेकिन राफा में अभी भी 4 बटालियन छिपी हुई हैं। उन्हें हटाने के लिए, राफा में एक ऑपरेशन करना आवश्यक है।

Israel airstrikes gaza school

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर