MP Board 10th 12th Result: MP बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 नंबर हासिल किए।

CM ने दी बधाई
परिणाम जारी करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी को बधाई दी। CM ने कहा सरकारी विद्यालय प्राइवेट को छोड़कर आगे बढ़े हैं सरकारी विद्यालय से अच्छा प्रदर्शन किया है। नकल के प्रकरण में बदलाव आया है। अबकी बार 16 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 16 साल का सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट है।
नहीं आया कोई Supplementary
जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे नंबर पर रहा। इस बार कोई भी छात्र Supplementary नहीं आया है, जबकि करीब 1 लाख 99 हजार छात्र फेल हुए। नई शिक्षा नीति के तहत अब 7 मई 2026 से Second Chance Exam आयोजित की जाएगी, और विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया गया है। बता दे इस साल परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित हुई थी, जिसमें 6 लाख 89 हजार 746 छात्र शामिल हुए।
बेटियों ने मारी बाजी
नियमित छात्रों का पास फीसदी 76.01% रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट 30.60% दर्ज किया गया। पिछले 16 सालों में इसे सबसे बेहतर रिजल्ट बताया जा रहा है। छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है—79.41% छात्राओं का रिजल्ट रहा, जबकि छात्रों का 72.39% रहा।
MP Board 10th 12th Result: फुल प्रूफ रिजल्ट
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा अधिकारियों और शिक्षकों ने सावधानी से परीक्षा कराई और फुल प्रूफ रिजल्ट तैयार किया है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्रोग्राम चले और बच्चों के सहयोग का असर रिजल्ट में दिख रहा है। यह MP के लिए अच्छी खबर है।
